पिछले हफ्ते टीवी जगत के जानेमाने अभिनेता कुशल पंजाबी के खुदकुशी कर ली थी। इस खबर से ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि तब इंडस्ट्री की तमाम सेलिब्रिटीज भी सदमे में आ गयी थी। अब कुशल के पिता विजय ने अपने दिवंगत बेटे की मौत पर बड़ा खुलासा किया।

कुशल पंजाबी के पिता ने कहा , ‘ कुशल एक दिन पहले तक बिलकुल सामान्य था। किसी को ऐसा नहीं लगा की वो इतना बड़ा कदम उठाने जा रहा है। उसकी मौत के एक रात पहले हमनें साथ में डिनर किया था। साथ में ड्रिंक भी लिया था पर उसने इस बारे में कोई बात नहीं की।

कुशल के पिता का कहना है , वो एक रात पहले तक बिलकुल नार्मल था। पिता पुत्र के बीच काफी बातचीत हुई और सब कुछ सामान्य था। रोज के दिनों की तरह की सब कुछ नार्मल था और कुशल किसी चीज को लेकर परेशान नहीं दिखे।

कुशल के पिता का ये भी कहना है , ‘कुछ दिन पहले कुशल शूटिंग के दौरान घायल हुए थे। उनके कंधे की सर्जरी होनी थी। डॉक्टर ने सलाह दी थी कि उन्हें अपने कंधे का बेहद ख्याल रखना है। अब कहनाक सब कुछ खत्म हो गया है। हम अब तक विशवास नहीं कर पा रहे है।

कुशल पंजाबी के करीबी दोस्त चेतन हंसराज ने खुलासा करते हुए कहा, ‘ हां उसने ख़ुदकुशी की है और ये बेहद दुखद है। वो काफी समय से डिप्रेशन में था और अपनी पत्नी से अलग होने के बाद काफी दुखी था। बीते कुछ समय से कुशल की तबियत भी ठीक नहीं थी और वो डिप्रेशन से उबरने के लिए दवाइयां भी ले रहा था।

चेतन हंसराज ने आगे कहा , ‘ मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की थी और कहा था कि इन सब चीजों से परेशान नहीं होना चाहिए और सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि कुशल अचानक ऐसा कदम उठा लेगा।



Download Android App
Download iOS App



