बेशक बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए है। मगर सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। जी हां सोशल मीडिया जब कभी सुहाना की कोई फोटो या वीडियो आती है वैसे ही वायरल हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब सुहाना का एक डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सुहाना अपने दो दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दें रही हैं। सुहाना का ये वीडियो एक पार्टी का है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ गाना भी गा रही हैं साथ ही वो डांस भी कर रही हैं। सुहाना की इस वीडियो को व्हाट्सएप्प बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
पार्टी में सुहाना पूरे पार्टी लुक में नजर आई। इस दौरान वीडियो को देख कहा जा सकता है कि वो किसी क्लब में है। क्योंकि उनके पीछे कई सारे लोग डांस करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि सुहाना को पार्टी एन्जॉए करना बहुत पसंद है,इसलिए वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते हुए नजर आ जाती हैं।
वैसे सुहान अपने डांस से ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कुछ महीने पहले सुहाना की एक शॉर्ट फिल्म भी रिलीज हुई थी। जिसका नाम द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू है। सुहाना खान की इस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार भी मिला।
फिलहाल सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। कहा जाता है सुहाना जल्दी ही बॉलीवुड में अपने कदम भी रख सकती है,जिसका उनके फैंस को ब्रेसबी से इंतजार है।