किंग खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बन चुकी हैं। सुहाना खान हमेशा ही अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इनकी अभी से ही काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है।
क्योंकि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली सुहाना खान की इन दिनों एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
हाल ही में सुहाना खान ने फिर से इंटरनेट पर अपना खूब रंग जमाया हुआ है। उनका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शायद किसी पार्टी का है। सुहाना इस वायरल वीडियो में बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई दिख रही हैं।
उन्होंने सिल्वर कलर की शॉर्ट वन शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो कयामत ढा रही हैं। स्मोकी आई मेकअप के साथ सुहाना का ये लुक बहुत गजब का लग रहा है। पार्टी में सुहाना खूब एन्जॉय करते हुए भी दिखाई दे रही है। बताते चलें कि सुहाना खान काफी अच्छा डांस करती हैं और हर जगह उनके डांस की चर्चा भी होती है। इस वीडियो में आप सुहाना का डांस देख सकते हैं।
यहाँ देखें सुहाना खान का डांस वीडियो
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सुहाना का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। सुहाना अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। इससे पहले सुहाना का बुमरांग वीडियो वायरल हुआ था वो वीडियो भी एक शॉर्ट फिल्म का था जिसमें सुहाना एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सुहाना लंदन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। वह जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। सुहाना खान ने बीते साल वोग मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट भी करवाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इन दिनों सुहाना छुट्टियां मानने के लिए अपने घर मुंबई आई हुई हैं।