बॉलीवुड के बाहशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने फैशन सेंस और लुक्स के लिए पूरी दुनिया में तारीफे बटोरती रहती है। सुहाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। अक्सर उनका ग्लैमरस अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया रहता है। आपको बता दे अपने लुक्स से सबको अपना दीवाना बनाने वाली सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में हैं।
वो दोस्तों संग पढ़ाई करने के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड कर रही हैं। लॉकडाउन लगने के कारण वो इंडिया वापस आ गई थीं और परिवार के साथ रही थीं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क वापसी की है और अब दोस्तों संग वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया, जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में वो अपनी गर्लगैंग के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस की धड़कन तेज रही है। वो अपने दोस्तों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। यही नहीं इस दौरान सुहाना काफी खुश दिख रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फैशन क्वीन यानी सुहाना ने क्रीम कलर की टू-पीस बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनकी स्लीवलेस टॉप और बॉडीकॉन स्कर्ट में उनकी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।
बता दे कि सुहाना खान के करीब 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबसे सुहाना खान ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है, फैंस क्रेजी हो गए हैं। सबकी नज़र अब बस सुहाना खान के सोशल मीडिया अकाउंट पर ही टिकी रहती है।