बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने ग्लैमरस लुक के लिए सुर्खियों में छाई रहती है। वैसे सुहाना खान सोशल मीडिया पर भी जमकर एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड में अपने कदम नहीं रखें बावजूद इसके उनकी बहुत जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
शाहरुख खान की लाडली अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर लोगों को घायल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। हाल ही में सुहाना ने अपनी एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है,जिसमें सुहाना एक लड़के के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही है।
सुहाना खान अपनी सिंगल तस्वीरों से तो फैंस की रातों की नींद उड़ाई ही हुई है साथ ही उन्हें कई बार दोस्तों संग खूब मस्ती करते हुए भी देखा गया है। वहीं सुहाना की गर्लगैंग के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है। हालांकि सुहाना ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर लगाई है उसमें नजर आ रहे लड़के को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।
दरअसल बात कुछ ऐसी है सुहाना खान जिस तरह से इस मिस्ट्री बॉय के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है उससे हर कोई यह जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि आखिर ये लड़का कौन है? इतना ही नहीं फैंस तो यह भी जानना चाह रहे है कि यह लड़का सुहाना का बॉयफ्रेंड तो नहीं। हालांकि तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये लड़का सुहाना के करीबी दोस्तों में से एक है।
खैर,सुहाना का ऐसा बोल्ड लुक लोगों को अपनी तरफ और ज्यादा अकर्षित कर रहा है। फोटो में सुहाना नीले क्रॉप टॉप और पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं अब सुहाना के इस तरह के हॉट लुक के लोग कायल हुए जा रहे हैं।
वैसे यह कोई पहली बार भी नहीं जब सुहाना की कोई तस्वीर चर्चा का विषय बनी हो। क्योंकि इससे पहले भी कई बार सुहाना ने अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर फैंस का चैन उड़ाया है।
बताते चले कि अभी सुहाना खान न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए गई हुई हैं। लॉकडाउन के समय वो अपनी फैमिली के साथ इंडिया में थी। वहीं सुहाना को लेकर अक्सर यह खबरें आती रही हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लेंगी। लेकिन इस बीच शाहरुख खान का कहना है कि सुहाना पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगी।