राजस्थान की सुमन राव ने जीता Femina Miss India 2019 का खिताब , CA की कर रही है पढ़ाई

Summary :

राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल में Femina Miss India 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया।

बीती रात मुंबई में आयोजित Femina Miss India 2019 प्रतियोगिता की धूम मची जहाँ भारत के हर छोटे बड़े शहर से आयी खूबसूरत हसीनाओं ने अपनी चमक बिखेरी और भारत को मिली साल 2019 की फेमिना मिस इंडिया। 
राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल में Femina Miss India 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया। 
छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने शनिवार को ब्यूटी पेजेंट के ग्रैंड फिनाले के दौरान फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता और बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब जीता। 
कॉलेज छात्रा 20 वर्षीय सुमन थाईलैंड में होने वाले मिस वल्र्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सुमन ने एक साक्षात्कार में कहा, “जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है।” 
प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, चित्रांगदा सिंह, फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक और भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री आदि शरीक हुए। 
कार्यक्रम के दौरान कटरीना कैफ, विक्की कौशल और मौनी रॉय जैसे फिल्मी सितारों ने अपने डांस परफार्मेस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। 

Ujjwal Jain