छोटे परदे की कुछ जोड़ियां ऐसी है जिन्हे बनाया तो गया है परदे पर कास्ट होने के लिए। लेकिन दर्शको को ये जोड़ी इस कदर पसंद आ जाती हैं की रियल लाइफ में भी इनका एक दूसरे के साथ काफी खास कनेक्शन बन जाता हैं। इन्ही जोड़ी की लिस्ट में एक नाम बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। लेकिन अब इनकी जोड़ी को बिग बॉस की एक दमदार कंटेस्टट अपने पार्टनर के साथ टक्कर देने आ रही हैं।
दरअसल हल ही में प्रियंका और अंकित का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार भी मिला हैं। ऐसे में अब इन दोनों की जोड़ी की बिग बॉस 16 की सबसे छोटी और बेहद दमदार कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान अपने ऑनस्क्रीन पार्टनर फहमान खान के साथ टक्कर देने आ रही हैं। फहमान खान और सुंबुल तौकीर खान खास दोस्त हैं। दोनों एक साथ सीरियल इमली में नजर आए थे। इस सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
ऐसे में अब दोनों एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सुंबुल और फहमान एक म्यूजिक वीडियो में साथ दिखाई देंगे और इसके लिए दोनों ने हां भी कर दी है। मजेदार बात यह है कि दोनों की यह म्यूजिक वीडियो लगभग एक महीने के अंदर फैंस के बीच आ जाएगी। इस वजह से इस जोड़ी के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। कई फैंस ने एक्साइटेड का कमेंट सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है।
बता दें कि सुंबुल तौकीर खान जब बिग बॉस के घर में थी तभी भी फहमान खान ने घर में सिर्फ दिन के लिए इंटर हुए थे। जहां इस दौरान फहमान अपनी दोस्त सुम्बुल को गेम और कैसे अच्छे तरह से खेले इस बारे में समझाने के लिए आए थे।
साथ ही अभी दोनों को होली पार्टी में भी एक साथ स्पॉट किया गया था। दोनों के ढेर सारे वीडियोज सामने आए थे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था।