आज सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई 3 ठिकानों पीओके में बालाकोट,चकोटी और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंप को तहस-नहस कर दिया है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
इस हमले के बाद देश इसे पुलवामा आतंकी हमले का बदला मान रहा है। इसे भारत की तरफ से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक 2 के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन बता दें कि ये सर्जिकल स्ट्राइक नहीं बल्कि एयर स्ट्राइक है।
भारत की ओर से हुई इस जवाबी कार्यवाही के बाद पूरा देश इंडियन एयर फोर्स को सलाम कर ही रहा है इसी के साथ ही बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने भारतीय वायुसेना को इस जस्बे को सलाम किया है। ऐसे में विक्की कौशल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विक्की कौशल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा “सलाम है भारतीय वायुसेना और इंटेलीजेंस डिपार्टमेंट को। #IndianStrikesBack। जय हिन्द ।
यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/vickykaushal09/status/1100343522471829504
बता दें कि 12 जनवरी के दिन सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म उरी को दर्शकों का काफी सहयोग मिला है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला करने की ये कहानी दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आई कि फिल्म ने 200 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली।
आलम अभी भी ये है कि फिल्म सिनेमाघरों में लगे होने की वजह से कई लोग देखने जा रहे हैं और फिल्म खूब कमाई कर रही है। इस फिल्म में भारतीय सेना के जवान बने एक्टर विक्की कौशल को उनी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफे मिली है।
14 फरवरी को हुआ था पुलावामा आतंकी हमला
पाकिस्तान ने भी भारत की ओर से हुई इस एयर स्ट्राइक का वीडियो जारी किया है। बता दें कि पुलावामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ काफिले पर हमला करते हुए एक बस को बम से उड़ा दिया था। इस हमले में सीआपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना को आदिल डार नाम के जैश आतंकी ने अंजाम दिया था। उसने 200 किलो विस्फोटक से लदी कार को लेकर सीआरपीएफ के काफिले में जाकर घुसा दिया था।
इस घटना के बाद ही देश में आतंक और पाकिस्तान को लेकर भारी आक्रोश फैल गया था। इस घटना के ठीक 12 दिन बाद अब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।
90 के दशक में 1 करोड़ फीस लेने वाली श्रीदेवी थी 3 बंगले और 7 कारों की मालकिन


Download Android App
Download iOS App












