बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि उनके फैंस फिल्म का ट्रेलर देख कर भावुक हो गए हैं।
बता दें कि बॉलीवुड का सबसे ज्यादा देखने वाला ट्रेलर इस फिल्म का बन गया है। इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हुए हैं जिनकी फ़िल्में उनके निधन के बाद रिलीज हुई हैं। सुशांत की तरह कई ऐसे दिग्गज सितारे हैं जिनकी फ़िल्में उनके जाने के बाद रिलीज हुई।
मधुबाला
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला इस दुनिया को अलविदा 23 फरवरी 1969 में कह गयीं थीं। मात्र 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया था। मधुबाला की आखिरी फिल्म ‘ज्वाला’ थी जो उनके जाने के बाद साल 1971 में रिलीज हुई थी।
मीना कुमारी
फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारों में से एक मीना कुमारी की मौत भी बहुत छोटी उम्र में हो गयी थी। जब मीना कुमारी का निधन हुआ था तो उससे पहले उनकी फिल्म ‘पाकीजा’ रिलीज हुई थी और उनकी यह फिल्म दर्शकों ने बड़ी संख्या में दिखी जिससे वह सुपरहिट हो गयी। लेकिन मीना कुमारी की आखिरी फिल्म ‘गोमती के किनारे’ थी जो उनके जाने के 8 महीने बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई।
दिव्या भारती
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया था वो उन्होंने सिर्फ 2 साल के अंदर मिला था। दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हुआ था और उनके जाने के बाद उनकी तेलुगु फिल्म और हिंदी फिल्में ‘रंग’ और ‘शतरंज’ रिलीज हुई थी।
संजीव कुमार
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड अभिनेता की बात होती है तो संजीव कुमार का नाम आता है। 6 नवंबर 1985 को संजीव कुमार का निधन हो गया था। साल 1993 में संजीव की आखिरी फिल्म ‘प्रोफेसर की पड़ोसन’ रिलीज हुई थी।
शम्मी कपूर
11 नवंबर 2011 में सुपरहिट फिल्म ‘रॉकस्टार’ आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय को बहुत सराहा गया था। दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर की यह फिल्म आखिरी फिल्म थी। शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त 2011 को इस फिल्म के रिलीज होने से पहले हो गया था।
राजेश खन्ना
फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना की मौत 18 जुलाई 2012 को हुई थी। उनकी जिंदगी में ऐसा भी एक समय आया था जब उन्होंने फिल्मों से दुरी बना ली थी। राजेश खन्ना की आखिरी फिल्म ‘रियासत’ थी जो 18 जुलाई 2014 में आई थी।
फारुख शेख
फिल्म इंडस्ट्री के बेहद संजीदा अभिनेताओं में फारुख शेख का नाम लिया जाता है। फारुख शेख का निधन 28 दिसंबर 2013 को हुआ था और उनकी आखिरी फिल्म ‘यंगिस्तान’ थी जो 28 मार्च 2014 को रिलीज हुई थी।