दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुपरहिट फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी। तो इस हिसाब से आज यानी 30 सितंबर 2020 बुधवार को चार साल इस फिल्म ने पूरे कर लिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधार्रित इस फिल्म में मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी नजर आए थे।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस किया था और एमएस धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। चलिए फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आज आपको हम बताने जा रहे हैं।
एमएस धोनी का स्कूल फिल्म में
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जिस स्कूल में पढ़े हैं वही स्कूल उनका फिल्म में भी दिखाया गया है। दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए स्कूल प्रशासन से स्पेशल परमिशन फिल्म मेकर्स ने ली थी ताकि दर्शकों को धोनी की जिंदगी के हर दौर को दिखाया जा सके।
बालों को बड़ा दिया था धोनी जैसा दिखने के लिए
फिल्म में धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेट की बारकियां तो सीखी ही थी लेकिन उन्होंने एमएस धोनी के हर लुक्स पर बहुत करीब से काम किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बाल क्रिकेट खेलते समय बड़े किए थे तो फिल्म में सुशांत ने भी धोनी जैसा दिखने के लिए अपने बालों को बड़ाया था ताकि दर्शक दिल से धोनी के इस किरदार से जुड़ सकें।
धोनी के किरदार में अक्षय कुमार हुए थे ‘रिजेक्ट’
बता दें कि धोनी के किरदार के लिए पहले अक्षय कुमार को लिया जा रहा था। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे को धोनी जैसे लुक्स अक्षय कुमार में नहीं दिखे थे इसलिए उन्होंने फिल्म में खिलाड़ी कुमार को नहीं लिया। उसके बाद एमएस धोनी के किरदार के लिए सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया। हालांकि धोनी जैसा फिल्म में दिखने के लिए सुशांत ने अपनी पूरी मेहनत लगा दी थी।
क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी किरण मोरे ने
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी किरण मोरे ने एमएस धोनी बनने के लिए फिल्म में सुशांत को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी थी। बता दें कि धोनी का पॉपुलर हेलिकॉप्टर शॉट जब सुशांत सीख रहे थे तब वह चोटिल हो गए थे उसके बाद फिर क्रिकेट की ट्रेनिंग खुद धोनी ने स्वग्रीय एक्टर को दी।
पहली फिल्म थी यह दिशा पाटनी की
डायरेक्टर नीरज पांडे ने एमएस धोनी फिल्म में दिशा पाटनी को फिल्म इंडस्ट्रीी में ब्रेक इसी फिल्म के जरिए दिया था। दिशा पाटनी की एक्टिंग दर्शकों को फिल्म में बहुत अच्छी लगी थी।
साक्षी का रोल निभाया कियारा आडवाणी ने
पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने निभाया था। बता दें कि फिल्म में धोनी और साक्षी का शादी का सीन दिखाया गया है जिसमें कियारा बिल्कुल साक्षी जैसी दिखाईं गईं हैं। दरअसल कियारा को अपनी शादी का जोड़ा साक्षी ने दिया था।
कास्ट और कमाई फिल्म की
बता दें कि 80 करोड़ का फिल्म का बजट था। जबकि महेंद्र सिंह धोनी को इसी में से 40 करोड़ रुपए दिए गए थे। फिल्म का बिजनेस 1 अरब से ज्यादा का था। सुशांत सिंह राजपूत के साथ कियारा आडवाणी, अनुपम खेर,दिशा पाटनी, भूमिका चावला,राजेश शर्मा,कुमुद मिश्रा इस फिल्म में मुख्य किरदार में थे।
काफी पसंद किया लोगों ने इस फिल्म को
एमएस धोनी की बॉयोपिट फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। हालांकि सभी सितारों ने फिल्म में अपने किरदारों में पूरी जान लगाई थी। खासतौर पर सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी के किरदार में। फिल्म में धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत पूरी तरह से रोल में रम गए थे। यही कारण है कि दर्शकों को आज भी उनका यह किरदार याद है। इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया वहीं 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की कथित मौत हो गई थी।