आये दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच लिंकअप और रिलेशनशिप की ख़बरें आती रहती है और इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। रिया और सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों एक साथ ही फ्लैट शेयर कर रहे है।
आज सुशांत सिंह राजपूत अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है और इस मौके अपर उनकी गर्लफ्रेंड रिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर ख़ास अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही उनके पोस्ट से इस कपल के रिश्ते पर भी मुहर लग गयी है।
रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इन तस्वीरों में साफ़ देखी जा सकती है। तस्वीरों के कैप्शन में रिया ने लिखा , ”सबसे खूबसूरत ‘सुपरमैसिव ब्लैक होल’ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हीरे की तरह हमेशा चमकते रहो।’
सुशांत सिंह राजपूत ने भी रिया के पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा ‘धन्यवाद मेरी रॉकस्टार’। सुशांत के कमेंट पर रिया ने उन्हें छेड़ते हुए फिर से कमेंट किया और लिखा ‘गोलगप्पे खाने चलें।’ इस कमेंट के जवाब में सुशांत ने कोई कमेंट नहीं किया है।
रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस ने भी सुशांत को उनके जन्मदिन की खूब सारी बधाई दी है। दोनों की जोड़ी भी यूजर्स को खूब पसंद आ रही है और कई फैंस ने तो ये भी लिखा है कि दोनों को अब शादी कर लेनी चाहिए।
हालांकि सुशांत और रिया ने खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी बात नहीं की है पर अक्सर दोनों एक साथ पार्टीज और इवेंट्स में स्पॉट किये जाते है। हाल ही में दोनों एक साथ वेकेशन पर भी गए थे और इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।