लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। हार्ट प्रॉब्लम होने के बाद केके सिंह को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे अब काफी समय हो चुका है। 6 महीने बीत जाने के बाद भी फैंस और परिवार सुशांत सिंह राजपूत को भुला नहीं पाएं हैं। अपने बेटे को याद करके अब भी पिता केके सिंह आंसू बहाते हैं। जिसकी वजह से अब उनकी तबियत खराब रहने लगी है। कुछ समय पहले ही बीमार पड़ने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के पिता को हॉस्टिपल में एडमिट करवाया गया है। 
1608450755 pic
 दिल में दर्द होने के चलते उन्हें हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले से उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सुशांत के पिता की अस्पताल से एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें आप उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर देख सकते हैं। साथ में सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू भी इस फोटो में नजर आ रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने यह फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो के सामने आते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनके पिता के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 
1608450769 tyui
सुशांत सिंह राजपूत के पिता की तबियत के बारे में जानते ही फैंस घबरा गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सोशल मीडिया के जरिए केके सिंह के हालचाल ले रहे हैं। वहीं कुछ फैंस सुशांत सिंह राजपूत के पिता की सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस उनसे जुड़ी हर चीज का बेदह ख्याल रखते हैं। यही वजह है जो 6 महीने बाद भी लोग सुशांत सिंह राजपूत को याद करना नहीं भूलते। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।