बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको चौंका दिया था। बस तभी से एक के बाद एक बड़े इल्ज़ामो और खुलासो का सिलसिला जारी है। सुशांत के इस दुनिया से जाने के बाद अब तक कई बड़े शॉकिंग खुलासे हो चुके है। तो वहीं अब सुशांत की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है। आपको बता दे, सुशांत के निधन के बाद से स्मिता लगातार रिया के खिलाफ बोलती नज़र आ रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ और खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए है।
स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वो कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी। एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।”
Rhea dated aditya roy kapoor b4 meeting SSR, and how he was “setup” after he dumped her ? By the spirit which lives with her!! How disgusting and vindictive a woman could be ? U urself narrated this story to many tai. What a dangerous person roaming free? Rhea Planted In SSR Life
— Smita GLK Parikh – SSR🦋💫🔱🔱 (@smitaparikh2) April 11, 2021
स्मिता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उस आत्मा के बारे में पूछा, जिसके बारे में वो बात कर रही थी। इस पर स्मिता लिखती हैं, ‘वो अक्सर कहती थी कि उसके बचपन का दोस्त 17 साल की उम्र में चल बसा था और अब वो उसके साथ है। कितने दुख की बात है।’
बता दें कि सुुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हुई जांच में रिया की कॉल डिटेल्स में आदित्य रॉय कपूर का नाम भी सामने आया था। रिया ने आदित्य को 23 बार कॉल किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, रिया और आदित्य को साल 2012 से लेकर 2014 के बीच कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया था। लेकिन इनके बीच अफेयर होने के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।