बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत सिंह के जाने से उनके लाखों-करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस उनके लिए पोस्ट्स, ट्वीट्स साझा करते रहते हैं। सुशांत सिंह की मौत ने आम लोगों के साथ सेलेब्स को भी चौंका दिया है। हालांकि पुलिस सुशांत के मौत के मामले की जांच में लगी हुई है।
ऐसे में बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स पर सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का समर्थन करने वालों का आरोप लगातार कर रहे हैं। सुशांत के आत्महत्या मामले में फिल्म इंडस्ट्री के करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर और अन्य बड़े लोगों पर केस दर्ज कराया गया है।
पुराने वीडियोज फैंस कर रहे शेयर
सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए फैंस पुराने वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय सैनिकों को सुशांत अपने हाथों से खाना परोसते दिखाई दे रहे हैं।
इतना था जवानों ने प्रति सम्मान
सुशांत सिंह के दिल में भारतीय जवानों के लिए कितना सम्मान और प्रेम था यह वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकc
ता है।
ये सेलेब्स पहुंचे सुशांत के अंतिम संस्कार में
बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे सुशांत के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। जैसे श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, वरुण शर्मा और बाकी सेलेब्स। हालांकि हॉस्पिटल में सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती भी पहुंची थीं जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ था।