सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं जिसके बाद से मामला और भी उलझने लगता है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट मीडिया के सामने साझा किया था। इस चैट में सुशांत सिंह और उनकी बड़ी बहन प्रियंका सिंह के बीच कुछ भी सही नहीं लोगों को दिखाई दिया।
इस चैट के अनुसार सुशांत के फ्लैटमैट सिद्धार्थ पिठानी के साथ मिलकर प्रियंका सिंह उन्हें भड़का रहीं हैं। जबकि दोनों के बीच में सुलह कराती हुई रिया नजर आ रही हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अन्य बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रिया की इस व्हाट्सएप चैट के बाद एक्टर का एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया।
श्वेता सिंह ने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, उसने(सुशांत) स्वीकार किया था कि वह अपनी प्रियंका(सोनू दी) के काफी करीब हैं क्योंकि उन्हें उससे काफी लगाव था। इतना ही नहीं सुशांत इस क्लिप में कहते दिख रहे हैं कि बहन प्रियंका सिंह के साथ उनका ‘पवित्र रिश्ता’ है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत से जब यह सवाल किया जाता है कि सबसे ज्यादा आप किसके करीब हैं? इसका जवाब सुशांत देते हैं कि, वैसे तो मैं सबके करीब हूं लेकिन मैं अपनी एक बहन प्रियंका के सबसे ज्यादा करीब हूं, क्योंकि वह मुझे समझती थी। श्वेता सिंह कीर्ति ने इस वीडियो क्लिप के साथ लिखा हैशटैग वॉरियर फोर सुशांत सिंह राजपूत, जस्टिस फोर सुशांत और ईश्वर हमारे साथ है लिखा।
ये खुलासा हुआ था चैट में
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत और उनके बीच बातचीत का स्क्रीनशॉट रिया चक्रवर्ती ने साझा किया। इसमें नजर आ रहा है कि अपनी बहन प्रियंका की किसी बात से सुशांत नाराज थे। हालांकि एक जगह तो सुशांत कहते नजर आए कि उनके रूममैट सिद्धार्थ पिठानी को प्रियंका भड़का रही हैं। सुशांत रिया और उनके भाई शौविक का आभार इस चैट की शुरुआत में व्यक्त करते दिखाई दिए।
इस चैट में सुशांत ने लिखा था कि,आपका परिवार बहुत ही बेहतरीन है। शौविक दयालु हैं और तुम भी, तुम मेरी हो, मेरे परिवर्तन की तुम उचित वजह हो जोकि मुझे विश्व स्तर की राहत देते हैं। इस जब बदलावों के पीछे। यह मेरे लिए खुशी की बात होगी कि आप जैसे लोग मेरे आसपास है। मेरे दोस्त के रूप में मुझे खुशी देते हैं।