14 अगस्त को दो महीने पूरे फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में एक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की हो गए हैं। फिलहाल सुशांत के निधन की जांच अभी भी चल रही है। लेकिन इस मामले में सीबीआई जांच की मांग लगातार एक्टर के परिवार वालों के साथ फैंस भी कर रहे हैं।
इसी बीच सुशांत का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि अपनी बहनों के पास लेटे सुशांत दिखाई दे रहे हैं और खूब मस्ती-मजाक पांचों करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटाल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपनी चारों बहनों के साथ इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में भाई-बहनों के बीच में साफ प्यार दिखाई दे रहा है। वीडियो में सुशांत की सभी बहनें कहती दिख रही हैं कि हमें तुम पर गर्व है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, हमारे पास खुशियां थीं, हम मजे में थे। रोशनी में हमारे पास सारे मौसम थे। लेकिन यह हंसी और ये गाना इस तरह चले गए, जैसे मौसम चले जाते हैं। मैं कैसे ये कामना करूं की हम सब दोबारा फिर से एक साथ हो जाएं।
“We had joy, we had fun!
We had seasons in the sun ☀️
But the smile and the song
Like the seasons have all gone”
How I wish we were all together again…❤️ #Youwillstayinourheartsforever #comeback @itsSSR pic.twitter.com/HJNF3fUTg5— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 16, 2020
दर्शकों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अबतक 40 से अधिक लोगों से पूछ्ताछ की है। आपको याद दिला दें कि 14 जून को अपने घर में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री को बल्कि फैंस को भी उनके निधन से काफी झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर उनको लेकर पोस्ट डालती रहती हैं।