सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में आयी बॉलीवुड इंडस्ट्री,अमिताभ-लता सहित इन स्टार्स ने जताया दुख

Summary :

बीती रात यानि मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 67 साल की आयु में एम्स में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है।

बीती रात यानि मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 67 साल की आयु में एम्स में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। अपनी लोकप्रिय नेता से जुड़ी इस घटना को सुनने के बाद क्या आम और क्या खास,लगभग सभी आहत हैं।
सुषमा स्वराज के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्घांजलि दी है। 
अमिताभ बच्चन ने सुषमा स्वराज संग एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, एक अत्यंत दुखद समाचार! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ , एक मिलनसार व्यक्तिव , एक अद्भुत प्रवक्ता. आत्मा की शांति के लिए , प्रार्थना। 
मशहूर गायक लता मंगेशकर ने सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि देते हुए लिखा कि सुषमा स्वराज जी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। एक गरिमामयी और ईमानदार नेता,एक संवेदनशील और निस्वार्थ आत्मा,संगीत और काव्य की गहरी समझ रखने वाली दोस्त। हमारी पूर्व विदेश मंत्री को हमेशा याद किया जाएगा। 

वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सुषमा स्वराज के निधम पर शोक जताते हुए लिखा कि उनके निधन से वो सदमे में है। 

वहीं रवीना टंडन ने लिखा कि निधन की खबर सुनकर पूरी तरह स्तब्ध और हिल गई हूं। सुषमा स्वराज एक महान नेता ही नहीं बल्कि वह दयालु महिला भी थीं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। 

एकता कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा अपने कैरियर के शुरूआती वक्त में मुझे सुषमा जी का बहुत ज्यादा समर्थन मिला है। मेरे पास अभी भी उनके साथ वाली फोटो हैं जिसमें वो मुझे मेरे ऑफिस में अवार्ड दे रही हैं। सुषमा जी के निधन से बहुत दुखी हूं जिन्होंने मुझे पहला पाठ पढ़ाया है….महिलाओं को महिलाओं की आगे बढऩे में सहायता मिलनी चाहिए। 

सनी देओल ने ट्वीट किया कि ‘सुषमा स्वराज जी के निधन पर मेरी संवेदना। हमारे देश के बेहतरीन नेताओं में से एक थीं। वह विशेष थीं और हम उन्हें याद करेंगे। परिवार और दोस्तों के लिए मेरी प्रार्थना।’

सिंगर अदनान सामी ने सुषमा स्वराज की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा , सुषमा स्वराज के नि‍धन की खबर सुनकर मेरा परिवार और मैं पूरी तरह से शॉक में हैं. मेरे लिए वो मां की तरह थीं। बहुत प्यारी, सम्मानित, केयरिंग शानदार। हम उन्हें हमेशा बहुत याद करेंगे।

वहीं कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर ट्वीट कर दुःख जाहिर किया। 

Desk Team