कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए शादी-ब्याह जैसे सेलिब्रेशन में अधिक संख्या में लोगों को शामिल नहीं होने के निर्देश जारी किये हुए हैं। आजकल करीबी लोगों के साथ लोग इन कार्यक्रमों को मना रहे हैं।
ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी अपने मामा की शादी में पहुंची। जहां खूब मस्ती स्वरा करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और अपने डांस का वीडियो स्वरा ने साझा किया है जिसमें वह बाकी सदस्यों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
रंग जमाया स्वरा ने मेहंदी सेलिब्रेशन में
पिछले कई महीनों से सेलेब्स अपने घरों में कोरोना वायरस महामारी के चलते हैं। हालांकि अपने मामा की शादी की रस्मों में स्वरा ने खूब एन्जॉय किया। शादी की तस्वीरें और वीडियो स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के गाने ‘नवराई माझी’ पर स्वरा एक वीडियो में डांस करती नजर आईं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, यह मेहंदी की रस्म हो रही है। बता दें कि स्वरा के मामा की शादी उनकी कॉलेज की दोस्त से हो रही है। मेहंदी और ब्राइडल शॉवर का फंक्शन घर पर हो रहा है। स्वरा ने इस फंक्शन में साड़ी पहनी है।
स्वरा में सेलेब्स का सपोर्ट किया था नेपोटिजम बहस पर
फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम पर बहस छिड़ी हुई है और इसपर पर बयान स्वरा भास्कर ने भी दिया था जिसके बाद वह चर्चा का विषय बन गयीं थीं। नेपोटिजम का मुद्दा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद काफी जोरों से चल रहा है। करण जौहर, सलमान खान और सोनम कपूर जैसे सिलेब्स को लगातार सुशांत के फैंस बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सेलेब्स के समर्थन में स्वरा भास्कर सामने आईं।