कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में 21 दिनों का लॉक डाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। ऐसे से आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक अपने - अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड सितारे भी इस सेल्फ आइसोलेशन पीरियड में घर पर ही वक्त बिताकर अपने नए - नए टैलेंट निखार रहे है।
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर स्टारकिड तैमूर अली खान भी इस सेल्फ आइसोलेशन पीरियड में अपने मम्मी - पापा यानी सैफ और करीना के साथ भरपूर समय बिता रहे है। अपनी क्यूट हरकतों के लिए मशहूर तैमूर ने हाल ही में अपनी क्रिएटिविटी का नजर भी पेश किया है , जो उनकी मम्मी करीना ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह एक बेहद ही अलग हटके नेकलेस पहनी नजर आ रही हैं। इस नेकलेस की खासियत यह है कि इसे उनके बेटे तैमूर अली खान ने डिजाइन किया है।
शनिवार को करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है। तीन साल के तैमूर ने अपनी मां करीना के लिए पास्ता से इस नेकलेस को बनाया है, जो दिखने में वाकई में बेहद खूबसूरत है। बेटे के बनाए हुए इस गहने को फ्लॉन्ट करते हुए करीना ने लिखा, "पास्ता ला विस्ता। तैमूर के हाथों से बनी ज्वेलरी।"
View this post on Instagram
Pasta la vista. Handmade Jewellery by Taimur Ali Khan #QuaranTimDiaries
इतने कम उम्र में तैमूर की यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया पर लोगों को भी खूब पसंद आई। एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारा।" किसी ने लिखा, "बेहद प्रतिभाशाली।" इसी तरह फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर कमेंट करके छोटे नवाब की तारीफ की है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना आने वाले समय में आमिर खान के अपोजिट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। यह मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है।
कोरोना के चलते टाली गयी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों का नयी रिलीज़ डेट हुई घोषित, देखिये लिस्ट
![]()