बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान को फोटोज और वीडियो के लिए अक्सर पंसद किया जाता है,वहीं तैमूर को तस्वीरें क्लिक करना बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसा हम इस वजह से कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में छोटे नवाब तैमूर का गुस्से वाला रूप देखने को बखूबी मिल रहा है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें नन्हें तैमूर अली खान फोटोग्राफर्स पर फोटो न खींचने के लिए चिल्ला रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर खान और तैमूर अली खान साथ में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच करीना सीधे चल रही है,जबकि कैमरे की लाइट्स पडऩे पर तैमूर पीछे मुड़कर बहुत बार जल्दी-जल्दी से not allowed चिल्लाने लगते हैं। अब जैसे ही तैमूर को गुस्सा आता है तो मम्मी करीना उनका हाथ जोर से पकड़कर उन्हें वहां से ले जाती है,लेकिन तैमूर बावजूद इसके बार-बार लौटकर फोटोग्राफर्स को तस्वीरें न लेने के लिए कहते हैं।
गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं जब तैमूर को इस तरह से फोटोग्राफर्स का तस्वीरें लेना पसंद नहीं आया है। क्योंकि इससे पहले भी बहुत बार तैमूर फोटोग्राफर्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। वहीं कई बार तो तैमूर की वजह से सैफ और करीना ने भी फोटोग्राफर्स को फोटोज लेने से मना किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि तैमूर को कैमरे के फ्लैश से पेरशानी होती है। वहीं हाल ही में एक बार फिर तैमूर ने फोटो क्लिक करवाने पर साफ इंकार किया।
बता दें, करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी,जिसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में दिखाई देंगे। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी की है।