बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी फिल्मों के अलावा अपनी सुरीली आवाज़ और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी काफी जानी जाती हैं। तारा की सिजलिंग अदाएं फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं। वह अपने लुक से कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं होने देती। एक्ट्रेस अपने ब्रेकअप के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स का तो ये भी मानना है कि तारा ब्रेकअप के बाद और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं। उनकी खूबसूरती का मुकाबला कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं जो की अब उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी ज़ाहिर हो रहा हैं।
तारा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए इस बात को साबित भी कर दिया है कि उनका लुक किसी भी बात से दबकर या पीछे रहने वाला नहीं हैं। तस्वीर में तारा ग्रीन फ्लोरल प्रिंट कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में तारा का फिट फिगर साफ-साफ फ्लॉन्ट हो रहा है। एक्ट्रेस का डीपनेक श्रृग फैंस को दिल घायल कर रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीर ने यूजर्स को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है। तारा की बिकिनी वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही है।
फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफे
इस तस्वीर पर यूजर्स कमेंट करते हुए तारा की तारीफ़ो के जमकर पुल बांध कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स तारा का कातिलाना अंदाज देख उन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से भी कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, उर्फी को तो यूं ही बदनाम किया हुआ है. उर्फी जावेद भी अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए कापी मशहूर हैं. उनका फैशन सेंस तो सभी ने देखा है. हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने तारा की तारीफ में ब्यूटीफुल, स्टनिंग, सिजलिंग जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
आदर जैन संग रिलेशनशिप में थी तारा
बता दें, बीते कुछ महीने पहले तक आदर जैन संग तारा सुतारिया रिलेशनशिप में थीं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था। इतना ही नहीं तारा ने कपूर परिवार के फैमली फंक्शन्स भी अटेंड किए थे। जिसके बाद सभी को बस तारा और आदर की शादी का इंतजार था। कपूर फैमली ने भी तारा को अपना लिया था। लेकिन अचानक से दोनों सितारों की राहें अलग हो गई। ये जोड़ी अब साथ नहीं है, दोनों का ब्रेकअप हो गया है। तारा और आदर अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं।