हादसे कभी बताकर नहीं होते, कभी- भी कुछ भी हो सकता है हमे हमेशा सतर्क रहना चाहिए। इसी का एक नमूना अमेरिकी टीवी स्टार निकोल रिची के वीडियो में देखने को मिला। हाल ही में निकोल रिची ने अपना 40वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक कई लोगों ने बर्थडे विशेज भेजी हैं। वहीं, निकोल ने अपने बर्थडे सेलीब्रेशन का एक वीडियो भी सोशल एकाउंट पर शेयर किया है।
लेकिन इस वीडियो में उनके साथ एक हादसा हो गया। जिसके कारण उनके बालों में आग लग गई। सामने आई इस वीडियो में निकोल डर के मारे चीखती- चिल्लाती नजर आ रही हैं। निकोल रिची ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी बर्थेडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने दिख रही हैं। उनके आस- पास खड़े लोग बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं और एक्ट्रेस केक पर लगी कैंडल्स को जैसे ही फूंकती हैं… तभी अचानक कैंडल से उनके बालों में आग लग जाती है और जैसे ही निकोल को एहसास होता है वो चीखने लगती हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि निकोल के बगल में खड़ी एक महिला उनके बालों पर हाथ से पैट करते हुए आग बुझाती है और एक्ट्रेस डर के मारे चिखते हुए उछल पड़ती हैं। हालांकि, वीडियो देखकर साफ़ हो गया है कि एक्ट्रेस के साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा- ‘खैर… अब तक 40 तो आग है’। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस को ताबड़तोड़ रिएक्शंस मिल रहे हैं। कई सेलेब्रीटीज भी ये वीडियो देखकर हैरान हो गए।