भारत और पाकिस्तान का जब से बंटवारा हुआ है उसके बाद से ही उन दोनों ही देशों के रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिनके रिश्तेदार और पुश्तैनी घर पर सीमा के पार हैं।
आम लोगों के साथ ही Bollywood के कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जिनके पुश्तैनी घर पाकिस्तान में हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताएंगे जिनकेपुश्तैनी घर आज भी पाकिस्तान में हैं।
1. देवानंद
Bollywood इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता देवानंद का जन्म पंजाब के शंकरगढ़ जो अब पाकिस्तान में हैं। देवानंद के जन्म के बाद उनका पूरा परिवार लाहौर आ गया था। देवानंद का पूरा बचपन लाहौर में बीता था और उन्होंने लाहौर के गर्वमेंट कॉॅलेज से ही अंग्रेजी में डिग्री ली थी।
यही वजह है कि वह अक्सर कहते थे कि लाहौर उनके जीवन में बहुत अहमयित रखता है। लाहौर में देवानंद का पुश्तैनी घर है जहां पर वह आखिरी बार 1999 में गए थे।
2. राजेश खन्ना
Bollywood के पहले सुपरस्टार यानी राजेश खन्ना का जन्म पंजाब अमृतसर में हुआ था। लेकिन कुछ लोगों का यह दावा है कि उनका जन्म पाकिस्तान के बुरेवाल में हुआ था। खबरों के अनुसार राजेश खन्ना के पिता लाला हिरानंद खन्ना बुरेवाल के एमसी स्कूल में पहले हेडमास्टर थे। उसके बाद वह अमृतसर आ गए थे।
3. संजय दत्त
Bollywood के मशहूर अभिनेता संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान के झेल में हुआ था और संजय की मां नर्गिस दत्त के पूर्वज रावलपिंडी के हैं। सुनील दत्त साल 1940 में भारत आ गए थे। सुनील दत्त का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान में आज भी है।
4. शाहरुख खान
Bollywood के किंग खान यानी शाहरुख खान का पाकिस्तान से भी एक गहरा रिश्ता है। शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। शाहरुख का आज भी पाकिस्तान में पुश्तैनी घर है जहां पर शाहरुख के पिता का बचपन बीता था।
5. दिलीप कुमार
Bollywood इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का असली नाम युसुफ खान है। दिलीप कुमार का जन्म पेशावर में हुआ था। दिलीप साहब का पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा खवानी बाजार में पुश्तैनी घर आज भी है।
उस पुश्तैनी घर में दिलीप साहब का बचपन बीता था। बता दें कि साल 2013 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय विरासत मंत्रालय को दिलीप साहब के घर की मरम्मत के लिए भी कहा था। बात में इस बिल्डिंग को विरासत स्मारक घोषित कर दिया गया। साल 2017 में बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया।