सिनेमाघरों में फिल्में आती और जाती रहती है, हर हफ्ते एक नई फिल्म आकर पुरानी फिल्म को पीछे कर देती
है लेकिन इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी को हैरत में डाल दिया था। द
कश्मीर फाइल्स ने पिछले दो हफ्तों से सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए बैठी है। इतने वक्त बाद भी फिल्म
को लेकर लोगों का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि अब द कश्मीर फाइल्स
को बराबर की टक्कर देने के लिए आरआरआर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, आरआरआर ने
आते ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म की तेज उड़ान पर ब्रेक लगा दी है।
पिछले दो हफ्तों से
मानों द कश्मीर फाइल्स ने बाकि सभी फिल्मों पर जैसे कोई ग्रहण लगा दिया था। बड़े
से बड़े स्टार की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के आगे घुटने टेकती नजर आई। फिल्म द
कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को जब रिलीज की गई तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह
फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।
जिस फिल्म के मेकर्स
ने भी फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में एंट्री के बारे में नहीं सोचा होगा वो फिल्म
इतनी जल्दी 200 करोड़ का आकंड़ा पार लेगी। द कश्मीर फाइल्स अपने तीसरे हफ्ते में
एंट्री कर चुकी है लेकिन ये हफ्ता फिल्म के लिए बाकि दो हफ्तों जैसा बिल्कुल नजर
नहीं आ रहा है।
फिल्म के थर्ड वीक कलेक्शन
में काफी गिरावट देखने को मिली है। एस एस राजामौली की मचअवेटिड फिल्म आरआरआर ने
अपनी आंधी से द कश्मीर फाइल्स की रफ्तार पर रोक लगा दी है। तभी तो फिल्म के रिलीज
होते ही द कश्मीर फाइल्स के 15वें दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।
फिल्म के 15वे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आरआरआर के
आगे कश्मीर फाइल्स का अब चल पाना आसान नहीं होगा। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 4.50 करोड़ की कमाई
की. जबकि गुरुवार को मूवी ने 7.20 करोड़ कमाए थे।
एक दिन में फिल्म की कमाई पर भारी गिरावट की वजह आरआरआर है। एस एस राजामौली की
फिल्म के रिलीज होने का इंतजार फैंस काफी वक्त से कर रहे थे। मूवी देखने को लेकर
फैंस के बीच एक अलग ही बज बना हुआ था। जिस वजह से पहले दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है।
तो वहीं आरआरआर को मिली
स्क्रीन्स और शोज की वजह से द कश्मीर फाइल्स के स्क्रीन्स भी कम हुए है। अब देखना
होगा कि आने वाले वक्त में द कश्मीर फाइल्स फिल्म आरआरआर की आंधी के सामने टिक पाती है
या नहीं।