बॉलीवुड फिल्मों की तरह साउथ फिल्मों के भी दर्शक दीवाने हैं। साउथ फिल्मों के शानदार एक्शन सीन या फिर रोमांटिक डायलॉग्स के तो करोंड़ों फैंस कायल हैं। फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के भी करोड़ों लोग फैंस हैं। जितनी खूबसूरत साउथ इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां हैं उतनी ही खूबसूरत उनकी माताएं भी हैं।
आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों की माताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। ये हैं साउथ इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों की खूबसूरत माताओं की लिस्ट। चलिए डालते हैं एक बार नजर-
1. इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री इलियान डिक्रूज की नाम भी उनकी तरह बहुत खूबसूरत हैं। इलियाना की मां का नाम समीरा है और वह एक होटल मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। इलियाना के हर कदम पर उनकी मां ने पूरा समर्थन किया है। इलियाना को फिल्मों से पहले मॉडलिंग में भी उनकी मां ने प्रोत्साहित किया था उसके बाद तो आपके सामने ही है वह कितनी बड़ी अभिनेत्री बन गई हैं। इस बात पर कोई शक नहीं है कि इलियाना बिल्कुल अपनी मां की जैसे दिखती हैं।
2. हंसिका मोटवानी
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपनी मां मोना मोटवानी की तरह खूबसूरत हैं। बता दें कि हंसिका की मां मोना पेशे से डॉक्टर हैं।
3. श्रिया सरन
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रिया सरन की खूबसूरती की दीवानी पूरी दुनिया है। श्रिया को खूबसूरती उनकी मां नीरजा से मिली है वह भी बेहद खूबसूरत हैं।
4. जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की मां जीनेट्टे डिसूजा एक बिजनेस वीमून हैं। उनकी मां एक दवा कंपनी की निदेशक हैं। बता दें कि जेनेलिया ने अपनी बेटी के लिए अपने कैरियर को छोड़ दिया था जो अब साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जेनेलिया ने बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख से शादी की है।
5. तापसी पन्नू
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री तापसी पन्नू की मां का नाम निर्मलजीत पन्नू है। तापसी अपने परिवार से बहुत प्यार करती हैं और इसका सबूत सोशल मीडिया पर दिखाई देता है। तापसी की मुस्कान बहुत ही अच्छी है जो उन्हें उनकी माता से मिली है।
6. श्रुति हासन
अभिनेत्री सारिका ने अपने कैरियर की शुरूआत बाल कलाकार के रूप में की थी। सारिका ने फिल्मों में ज्यादातर मॉर्डन लड़की के ही किरदार निभाए हैं। सारिका की दो बेटियां हैं श्रुति हासन और अक्षरा हासन। सारिका ने अपनी दोनों बेटियों का उनके कैरियर में साथ दिया है।
7. काजल अग्रवाल
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल की मां सुमन भी बहुत खूबसूत और प्यारी हैं। वह एक बिजी बिजनेस वमून हैं।
8. अनुष्का शेट्टी
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की मां प्रफुल्ल शेट्टी भी बहुत खूबसूत हैं। अनुष्का को खूबसूरती अपनी मां से मिली है।
9. तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की मां रजनी भाटिया बहुत खूबसूरत हैं और दोनों मां-बेटी कम बहनें ज्यादा लगती हैं।
10. त्रिशा कृष्णन
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री त्रिशा कृष्ण की मां उमा कृष्णन बहुत खूबसूरत हैं। त्रिशा को यहां तक पहुंचाने में उनकी मां उमा का एक अहम रोल है।