बॉलीवुड के ब्लॉकबस्टर स्टार कहे जाने वाले पंकज त्रिपाठी अपने हर किरदार में जान दाल देते हैं। एक्टर की एक्टिंग देखने के दौरान आप कभी इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते है उस किरादर को निभाने के लिए उस एक्टर को क्या कुछ झेलना पड़ता हैं। दरअसल ये सारी बातें हम इसलिए कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी जिनके बारे में अधिकांश लोग यह जानते होंगे की वो शुद्ध शाकाहारी आदमी हैं। ऐसे में सोचिए उनके लिए के कसाई का किरदार निभाना कितना मुश्कल रहा होगा।
दरअसल पंकज त्रिपाठी ने वैसे तो कई हिट फ़िल्में दी हैं। लेकिन एक फिल्म जिसने उन्हें अलग ही पहचान दिला दी थी। जी हां ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वसेपुर’ हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर को कल्ट मूवीज में शुमार किया जाता है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों के मन में लंबे समय तक गहरी छाप छोड़ती हैं। इस फिल्म ने कई कलाकारों की किस्मत बदल कर रख दी थी। इन्ही कलाकरों के लिस्ट में एक नाम पंकज त्रिपाठी का भी हैं।
पंकज त्रिपाठी ने फिल्म सुल्तान कुरैशी नाम के एक कसाई का रोल अदा किया था, लेकिन सुल्तान कुरैशी का किरदार निभाने के लिए पंकज को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दरअसल उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने के लिए पंकज त्रिपाठी लगातार संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में जब यह फिल्म पंकज को ऑफर की गई तो उन्होंने इसे करने के लिए तुरंत हामी भर दी। हालांकि इसके बाद पंकज को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
दरअसल परेशानी इस वजह से हो रही थी क्यों की असल जिंदगी में वह शुद्ध शाकाहारी हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान कई जगहों पर नॉनवेज की स्मेल की वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान खूब उल्टियां हुई थीं।
हालांकि हर सीन में अपनी अदाकारी की वजह से पंकज ने फिल्म में जान डाल दी थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग की फैंस आज भी तारीफ करते नहीं थकते हैं।