एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि जैसे बॉलीवुड में कोरोना का विस्फोट हो गया है। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब खबर है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कोरोना हो गया है। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
एकता कपूर ने लिखा- ‘सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।’
बता दे, आज सुबह ही जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई है। इतना ही नहीं एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस तमाम पाबंदियों के बीच बढ़ रहे हैं। ऐसे में लगातार सितारों के पॉजिटिव होने की खबरे सामने आ रही है जो काफी डरने वाली बात है।