हल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अक्षय को अब तक उनके जन्मदिन की बधाइयां अपने फैंस और चाहने वालों से खूब मिल रही है। अक्षय वो शख्स है जिन्होंने अपनी किस्मत खुद बनायीं है और कामयाबी के शिखर पर पहुँचने के लिए उनके संघर्ष को एक प्रेरणा माना जा सकता है। तो आईये आज जानते है चांदनी चौक का ये नन्हा राजीव आज बॉलीवुड का सुपरस्टार कैसे बन गया।
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब में हुआ था। उनकी कम उम्र में ही उनका परिवार काम के सिलसिले में चांदनी चौक के छत्ता मदन गोपाल इलाके में आकर बस गया था। अक्की आज भी चांदनी चौक से बेहद करीबी रिश्ता रखते है।
अक्षय की पहचान बॉलीवुड में एक बेहद डिसिप्लिंड हीरो वाली है जो की समय के बहुत पाबन्द रहते है। अक्षय का माना है की अगर आप वक्त की कद्र करते है तभी वक्त आप की कद्र करता है। बचपन बीता दिल्ली में और जब बड़े हुए तो परिवार शिफ्ट हो गया मुंबई और अक्षय ने मुंबई के डॉन बोस्को में अपना स्कूली शिक्षा को पूरा किया।
स्कूल के दौरान से ही अक्षय मार्शल आर्ट्स के दीवाने थे। मुआए थाई जैसे माशर्ल आट्स को सीखने के लिए वो बैंक़ॉक पहुंचे और वापस आकर मुंबई में भी ताईकवांडो में ब्लैक बैल्ट हासिल की। उस दौरान अक्षय ने अपना खर्चा चलाने के लिए एक कुक की भी नौकरी की।
उनके गुड लुक्स और अच्छी बॉडी होने की वजह से उनके दोस्त उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह देते थे। अक्षय ने मॉडलिंग शुरू की और सफल होने लगे। एक मोडेलिंग इवेंट के लिए उन्हें एक बार मुंबई से बंगलुरु जाना था पर उनकी फ्लाइट मिस हो गयी।
खाली वक्त में निराश अक्षय अपना पोर्ट फोलियो लेकर एक फिल्म स्टूडियो पहुंचे और यहाँ उनकी किस्मत ने उनका साथ दे दिया। उन्हें यहाँ पर उनकी पहली फिल्म ‘दीदार’ के लिए साइन कर लिया गया। निर्देशक की सलाह पर अक्की ने अपना नाम राजीव भाटिया से बदल कर अक्षय रख लिया। यहाँ से शुरू हो गया राजीव के खिलाड़ी कुमार बनने का सफर जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है।