टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी बनकर सबको एंटरटेन करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देती हैं। पिछले साल एक बायन के चलते जहां एक्ट्रेस के सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं अब एक बार फिर इस केस के चलते वो मुसीबत में पड़ गई है।
लेकिन उन्होंने अब एक बोल्ड फोटो शेयर पर फैंस को ये मैसेज दिया कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। मुनमुन को चाहने वाली उनकी तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपनी एक बेहद ही हसीन तस्वीर शेयर की है।
लेकिन आपको याद दिला दे, मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिछले साल 9 मई को एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनुसूचित जाति समाज के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील ने थाना शहर हांसी में 13 मई को एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज कराया था। मुनमुन दत्ता के विरुद्ध में हरियाणा के हांसी के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी एफआईआर दर्ज हुई थी।
वहीं बबीता जी की अग्रिम जमानत की याचिका हिसार की SC-ST एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत के जज ने खारिज कर दी है, जिससे बबीता जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। लेकिन इन सबसे बेखबर एक्ट्रेस अपने मॉर्मिंग पोज शेयर कर रहीं हैं।
शेयर की तस्वीर के साथ मुनमुन ने कैप्शन में सिर्फ हैलो लिखा और वेव करता हुआ ईमोजी पोस्ट किया। इन तस्वीरों में मुनमुन एक झूले पर बैठी हैं। फ्लोरल प्रिंट का वनपीस ड्रेस पहने वो बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। पीच लिपस्टिक और सटल मेकअप में मुनमुन कहर ढा रहीं हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई फायर इमोजी पोस्ट कर रहा है तो कई उन्हें सबसे ब्यूटिफुल बता रहा है।