साउथ स्टार विजय देवरकोंडा
की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ का क्रेज अभी से फैंस में नजर आ रहा है। हाल ही में
फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। गाने में अनन्या और विजय साथ में डांस करते
हुए दिखे। फैंस को इन दोनों की केंमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। पोस्टर और गाना
रिवील के बाद अब फिल्म का ट्रेलर जल्द ही लोगो के बीच आने वाला है। विजय देवरकोंडा
ने खुद ही इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी है। विजय फिल्म का एक पोस्टर
शेयर करते हुए बताए ‘लाइगर’ का ट्रेलर कब लांच होगा। इसके साथ ही धर्मा प्रोडक्शन के
अकांउट से भी एक वीडियो शेयर कर बीहांइड द सीन दिखाया गया है।
विजय देवरकोंडा ने फिल्म का
एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि “तीन दिन में रिलीज होगा।” आपको बता दें कि ‘लाइगर’ का ट्रेलर 21 जुलाई को रिलीज किया
जाएगा। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
धर्मा प्रोडक्शंस
ने भी इस घोषणा को एक कैप्शन के साथ ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, “यह एक ट्रेलर लॉन्च का नॉकआउट होने जा रहा है!
2 सिटी ट्रेलर लॉन्च! हैदराबाद मुंबई। अभी 3 दिन बाकी हैं। वहीं विजय क्लिप को यह
कहकर खत्म करते हैं कि ट्रेलर तबाही मचा देगा।
कुछ दिनों पहले
फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें विजय बिना कपडों के हाथ में फूलों
का गुलदस्ता लिए दिखाई दे रहे थे। लोगों को ये पोस्टर काफी पसंद आया था। जिसके बाद
फिल्म का एक गाना भी लांच किया गया था। जो फैंस को काफी पसंद आया। फैंस के साथ-साथ
निर्माता और एक्टर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। फिल्म विजय का बॉलीवुड
डेब्यू तो है ही साथ ही फिल्म में पहली बार अनन्या और विजय बड़े पर्दे पर एक साथ
दिखाई देने वाले हैं। ‘लाइगर’ एक स्पोटर्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें माइक टॉयसन भी
नजर आने वाले हैं।