इन दिनों लोगों में बॉलीवुड फिल्मों और गानों के साथ-साथ भोजपुरी फिल्मों और गानों को लेकर भी अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं यूपी बिहार से आने वाली अभिनेत्रियां कौन सा किसी से पीछे हैं इन अभिनेत्रियों ने भी इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिनका जन्म बिहार में हुआ है,लेकिन उन्होंने अपनी दिलकश आदाओं से आज पूरी दुनिया को अपना कायल बनाया हुआ है।
1.नीतू चंद्रा
अभिनेत्री नीतू चंद्रा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। अपने कॉलेज के दिनों में अभिनेत्री ने पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद वो बहुत सारी जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी दिखाई दीं। बता दें कि नीतू चंद्रा गरम मसाला,नो प्रोब्लम, ओए लकी,लकी ओए जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2.सोनाक्षी सिंहा
अपनी ट्रेडिशनल लुक से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिंहा बॉलीवुड में अब अपने बेहतरीन लुक के लिए जानी जाती हैं। एक समय में मोटी नजर आने वाली सोनाक्षी की गिनती आज फिट एक्ट्रेस में होती है। बता दें कि सोनाक्षी का भी बिहार से कनेक्शन है। एक्टर शत्रुघ्न सिंहा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी है सोनाक्षी।
3.प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आपको यह बात जानकर बहुत हैरानी होगी कि प्रियंका का जन्म भी बिहार के जमशेदपुर में हुआ है। जो अब झारखंड में है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने कई सारी यादगार फिल्में करने के बाद अब हॉलीवुड की ओर टर्न ले लिया है।
4.नेहा शर्मा
तेलुगू फिल्म चिरुता से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली अभिनेत्री नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। नेहा के पिता कांग्रेस के नेता है और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख कर लिया। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत साल 2007 में कि जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। नेहा शर्मा ने मोहित सूरी की फिल्म क्रूक हिंदी फिल्मों से डेब्यू किया है।
5.संदली सिंहा
संदली सिंहा का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। अपनी दमदार एक्टिंग ,मासूम आंखों और मुस्कुराहट से संदली जितना फिल्म तुम बिन से हिट हुई उसके बाद अभिनेत्री के हाथ कोई खास सफलता नहीं लगी। अब संदली सिंहा अपने पति का बिजनेस संभाल रही है।