बॉलीवुड में सच्ची मोहोबत ढूंढ़ना मुश्किल है। इतनी फैंस की भीड़, ग्लैमर की चकचोँद इन सबके बीच कहा कुछ दिखता है ? लेकिन बॉलीवुड के इन 5 सेलिब्रिटीज ने पूरी दुनिया को छोड़ कर अपनी ज़िन्दगी मै एक ऐसे शख्स को चुना जो उनका सबसे बड़ा फैन था और फिर उसी से शादी कर ली। जहा ज़्यादातर लोग अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के साथ डेट पर जाने का सपना देखते हैं, वही कुछ फैंस इतने लकी निकले की उन्होंने सच में अपने सेलिब्रिटी क्रश के साथ शादी कर ली। ये है वो 5 हस्तियां जिन्होंने अपने फैंस से शादी की।
1 दिलीप कुमार- सायरा बानो
खूबसूरत सायरा बानो को बचपन से ही दिलीप कुमार पर क्रश था। उनकी शादी 1966 में हुई। वों मुश्किल से 22 साल की थी, जब दिलीप कुमार उनके मिड- फोर्टिस में थे। उनका प्यार वाकई साबित करता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आज भी दोनों साथ है और सायरा बानो दिलीप कुमार को आज भी उतना ही प्यार करती है जितना शादी से पहले किया करती थी। वो आज भी हर मुश्किल वक़्त में उनके साथ खड़ी होती है उनकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है।
2 राजेश खन्ना- डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना से तब मिलीं जब वो महज 16 साल की थीं और बस बॉलीवुड में डेब्यू करने ही वाली थी। डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और दोनों अक्सर कई बॉलीवुड फंक्शन्स में एक-दूसरे से टकराते थे। जब इंडियन सिनेमा के मेगा स्टार ने 1973 में 15 साल की डिंपल को प्रपोज किया, तो वो ना नहीं कह सकीं और बस फिर दोनों ने शादी कर ली।
3 जीतेंद्र कपूर- शोभा कपूर
बॉलीवुड एक्टर जीतेन्द्र ने भी अपनी फैन शोभा से शादी कर ली, जिन्होंने ब्रिटिश एयरवेज में एयर होस्टेस के रूप में काम किया था। जीतेंद्र ने अपनी बाकी की पूरी ज़िन्दगी शोभा के साथ बिताने का फैसला किया और अब वो अपने दोनो बच्चो एकता और तुषार कपूर के साथ खुश है। हमारे जैसे कई लोगो को ये दोनों कपल गोल्स देते है।
4 शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा
बिजनेसमैन राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने शिल्पा को अपनी बातो से काफी इम्प्रेस किया। जब दोनों ने शादी की तो ऐसा लगा की ये स्वर्ग में बना एक मैच था।
5 आमिर खान- किरण राव
“लगान” में साथ काम करने से पहले ही किरण आमिर खान की फैन थी। किरण राव आमिर खान की फिल्म लगान में असिस्टेंट डायरेक्टर्स में से एक थीं और उन्होंने हमेशा उनके काम की तारीफ की। वही आज दोनों उम्र का फैसला तोड़ अपनी ज़िन्दगी में खुश है।