बॉलीवुड के इन 9 सुपरस्टार्स का डेब्यू रहा था सुपर फ्लॉप पर आज करते है इंडस्ट्री पर राज

Summary :

कहते है कामयाबी के रास्ते में नाकामयाबियां भी झेलनी पड़ती है और ये बात बॉलीवुड सितारों पर सटीक बैठती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे की लिस्ट लाये है जिन्होंने फ्लॉप फिल्म से इंडस्टी में डेब्यू किया पर आज ये सुपरस्टार है।

कहते है कामयाबी के रास्ते में नाकामयाबियां भी झेलनी पड़ती है और ये बात बॉलीवुड सितारों पर सटीक बैठती है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे की लिस्ट लाये है जिन्होंने फ्लॉप फिल्म से इंडस्टी में डेब्यू किया पर आज ये सुपरस्टार है। 
1.अक्षय कुमार:

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस के किंग है पर इन्होने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म सौगंध से फ्लॉप डेब्यू किया था। 
2.कटरीना कैफ

कटरीना कैफ बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों में शुमार है और इन्होने अपने करियर में कई बड़ी हिट फ़िल्में दी है। कैट ने अपने करियर की शुरुआत सुपर फ्लॉप मूवी ‘बूम’ से की थी। 
3. माधुरी दीक्षित 

बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल यानी माधुरी अपने करियर में टॉप की अभिनेत्री रही है और इन्होने साल 1984 में फिल्म अबोध से डेब्यू किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 
4.अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म सात हिन्दुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी और ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी। 
5.रणबीर कपूर

रणबीर कपूर हर किरदार के लिए खुद को पूरी तरह झोंक देते है और बेहतरीन अभिनेता माने जाते है। इन्होने फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था जो विफल हुई थी।
6.करीना कपूर 

करीना कपूर बॉलीवुड की हिट अभिनेत्रियों में शुमार है और शादी के बाद भी हिट फ़िल्में दे रही है। इन्होने फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से डेब्यू किया था जो फ्लॉप थी।
7.सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते है पर आपको बता दें इन्होने फिल्म फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था , ये फिल्म बॉक्स ऑफिस अपर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 
8.ऐश्वर्या राय 

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में कई ब्लॉक बस्टर फ़िल्में की है पर इनका डेब्यू भी फ्लॉप रहा था।  इन्होने  ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था जो बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी थी। 
9.काजोल

काजोल अपने समय में नामचीन और टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रही है पर इनका डेब्यू भी फ्लॉप रहा था।  इन्होने फिल्म ‘बेखुदी ‘ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

Ujjwal Jain