लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अनुष्का ही नहीं बल्कि दीपिका से लेकर इन टॉप अभिनेत्रियों ने किया शाहरुख खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू

सपने तो कई सारे लोग देखते हैं,मगर उन सपनों को पूरा करने का जुनून बस कुछ ही लोगों में होता है। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान।

सपने तो कई सारे लोग देखते हैं,मगर उन सपनों को पूरा करने का जुनून बस कुछ ही लोगों में होता है। उन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान। जिन्होंने अपने जीवन में इस तरह अपनी मंजिल को हासिल किया की दुनिया उन्हें देखती रह गई। वैसे शाहरुख खान इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाले अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर अपने अभिनय से किसी का भी बड़ी आसानी से अपना दिल जीत लेते हैं। 
1590052098 9
फिर बात भले ही एक्शन की हो, कॉमेडी हो, रोमांस हो या कोई और जॉनर हो, शाहरुख ने यह सब खूब किया और अपने फैन्स का भी भरपूर मनोरंजन किया है। वैसे अपने पूरे करियर में शाहरुख खान ने कई फिल्में की जो एक से बढ़कर एक हिट साबित हुईं। वहीं कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी थी जिन्होंने शाहरुख खान के साथ इन फिल्मों में डेब्यू किया और वो आज बॉलीवुड मशहूर चेहरा बनकर उभर रहा है। तो चलिए आज  हम आपको बताने वाले हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने एसआरके के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। 
1590052111 8
1.दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म Om Shanti Om से की थी। फिल्म में उनके अपोसिट शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों स्टार की कैमिस्ट्री बेहद कमाल की थी,जो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। इतना ही नहीं यह   फिल्म सुपर डुपर हिट भी साबित हुई। जिसके बाद से दीपिका के लिए सफलता के लिए रास्ते खुलते चले गए और आज वह टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। 
1590051665 2
2.अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख के अपोजिट फिल्म ‘Rab ne bana di jodi’ से की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो तहलका मचाया ही साथ ही अपना शानदर प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
1590051988 3
3.माहिरा खान 
माहिरा खान पाकिस्तान में एक मशहूर नाम है। एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ फिल्म ‘रईस’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। 
1590052494 10
4.शिल्पा शेट्टी
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों में शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर में साथ काम किया था। यह फिल्म अभिनेत्री की डेब्यू फिल्म थी।
1590052599 5
5.महिमा चौधरी
महिमा चौधरी ने भी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू किया। महिमा ने साल 1997 में आई फिल्म परदेस से बॉलीवुड जगत में पैर रखा। वैसे ये फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी। 
1590052979 6
6.प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ ही की थी। अभिनेत्री ने साल 1998 में  ‘दिल से’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।
1590052739 4
7.वलूचा डिसूजा
शाहरुख के साथ कुछ विज्ञापनों में काम करने के बाद एक्ट्रेस वलूचा डिसूजा ने साल 2016 में एक्टर के साथ फिल्म ‘फैन’ से अपना बॉलीवुड में एंट्री की। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलने के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
1590053624 screenshot 2
8.सुचित्रा कृष्णमूर्ति
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्रियों में सुचित्रा कृष्णमूर्ति का नाम भी शामिल है जिन्होंने  फिल्म’कभी हां, कभी ना’  से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
1590053142 11
9.गायत्री जोशी
मशहूर मॉडल जिन्होंने साल 2004 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘स्वप्न’ से अपने फ़िल्मी करियर की   शुरुआत की। वहीं प्रशसंको से उनकी अपने अभिनय के लिए काफी सराहना मिली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।