आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल की बात की जाए तो प्यार , ब्रेकअप और रिलेशनशिप एक फैशन की तरह हो गए है। इस ट्रेंड के चलते रिश्तों की विश्वसनीयता के बारे में सोचना थोडा कठिन है। आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्म स्टार्स भी इन सब चीज़ों से अछूते नहीं है। आज हम आपको बताने वाले है उन अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने प्यार किया और शादी की कसमें भी खाई पर अंत में पीछे हट गए। आपको हैरानी होगी की कुछ सितारें इनमे ऐसे भी है जिन्होंने अपने प्यार को छोड़कर कही और शादी की लेकिन नए रिश्ते में ये सफल नहीं हो पाए। आईये नज़र डालते है इन फ़िल्मी सितारों पर।
5. नील नितिन मुकेश-प्रियंका भाटिया : इन दोनों ने लगभग दो सालों तक डेटिंग की। लेकिन शादी की बात आते ही नील नीतिन मुकेश ने पब्लिक के सामने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया और यह रिश्ता भी टूट गया।
4. सलमान खान-संगीता बिजलानी: सलमान खान का नाम बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की एक्ट्रेस से भी जुड़ा है। हालांकि भाई के दिल में अभी तक अपने पहले प्यार की यादें जिंदा हैं इसलिए किसी भी रिश्ते को अंत तक नहीं पहुंचा पाए। खबरों के मुताबिक सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की डेट भी फिक्स हो गई थी लेकिन संगीता बिजलानी ने इस रिश्ते के लिए इनकार कर दिया था।
3. अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दर्जनों डेटिंग कीं। यूं ही इन्हें खिलाड़ी का टैग नहीं मिला। खबरों के अनुसार शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के चैंपियन से बेहद प्यार करती थीं और शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं। लेकिन तभी उन्हें यह पता चला कि वो डबल डेटिंग कर रहे हैं और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
2. अक्षय कुमार-रवीना टंडन: बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन भी अक्षय कुमार के साथ रिलेशन में थीं। फिल्म मोहरा के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने में लोगों ने इन दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। जब दोनों के रिलेशन की खबरें सुर्खियां बनीं तो अक्षय ने स्वीकार करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर रवीना ने ब्रेकअप कर लिया।
1. अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर: छोटे बच्चन के भी कई रिलेशन रहे। रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर से इनका नाम जुड़ा रहा। करिश्मा कपूर से लगभग 5 साल डेटिंग के बाद दोनों ने अपने इंगेजमेंट की घोषणा की थीं। लेकिन कुछ महीने बाद ही इस बात से इनकार कर दिया। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी तक किसी को नहीं पता।