बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना कोई नयी बात नहीं है और आये दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी ट्रोलर्स के निशाने पर होती है। हाल ही में इंटरनेट सिंगिंग सेंसेशन रानू मंडल को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। अब रानू जरुरत से ज्यादा मेकअप की वजह से ट्रोल हो रही है।

दरअसल रानू मंडल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी और वहां उन्होंने रैंप वाक भी किया। इस दौरान रानू ने बेहद हैवी मेकअप किया हुआ था। रानू के इस लुक का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया और उनके कई सारे खूब वायरल हुए। आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जिन्हे अपने मेकअप के चलते ट्रोल होना पड़ा था।
1. स्वरा भास्कर :

अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए स्वरा भास्कर कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आती है और ये भी ओवर – मेकअप के लिए ट्रोल हो चुकी है। अपने नेचुरल स्किन टोन से लाइट मेकअप पर स्वरा को जोकर तक कह दिया गया था।
2. प्रियंका चोपड़ा :

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी कई बार अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस के लिए ट्रोल हो चुकी है। मेट गाला 2019 के लुक पर प्रियंका को बुरी तरह ट्रोल किया गया था।
3. दिशा पटानी :

अपनी ओवर रिवीलिंग ड्रेसेस के लिए दिशा पटानी अक्सर ट्रॉल्लिंग का शिकार होती है। हाल ही में उन्हें भी अपनी चटक लाल लिपस्टिक और आई मेकअप के लिए ट्रोल किया गया था।
4. ऐश्वर्या राय बच्चन :

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 2016 में कांस फिल्म फेस्टिवल में पर्पल लिपस्टिक के लिए खूब ट्रोल किया गया था और ऐश के लुक पर काफी मीम्स जो खूब वायरल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



