बॉलीवुड की जानी-मानी एक्टर्स सुष्मिता 43 साल की हो गईं हैं। सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड के कई बड़ी सितारों के साथ काम किया है लेकिन उन्हें शोहरत और नाम नहीं मिल पाया है जितना सोच था। इसके अलावा सुष्मिता सेन दो बच्चों को गोद भी लिया हुआ है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएयेंगे जो 40 के बाद भी कुंवारी है।
1. सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन का नाम बॉलीवुड के डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ भी जोड़ा गया था। विक्रम भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि वह कभी सुसाइड के बहुत करीब पहुंच गए थे। उस समय सुष्मिता सेन के साथ उनका अफेयर चल रहा था जिसकी वजह से उनका तलाक भी हो गया था। अब सुष्मिता सेन अपने से 15 साल छोटे लड़के को डेट कर रही है।
2. नगमा
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नगमा 44 साल की हो चुकी हैं और वह अभी तक भी सिंगल हैं। बॉलीवुड में नगमा ने फिल्म बागी से एंट्री की थी। नगमा ने फिल्म सनम बेवफा, पुलिस और मुजरिम, किंग अंकल, सुहाग, कुंवारा, एक रिश्ता, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों इन सभी फिल्मों में काम किया हुआ है।
3. तब्बू
बॉलीवुड की अभिनेत्री तब्बू 47 साल की हो चुकी हैं और अभी तक वह सिंगल हैं। बॉलीवुड में डेब्यू तब्बू ने फिल्म पहला पहला प्यार से की थी। तब्बू ने विजयपथ, प्रेम, हकीकत, जीत, चाची 420, हराफेरी, दिल ने फिर याद किया, हैदर इन सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है।
4. अमीषा पटेल
अमीषा पटेल 42 साल की है और सिंगल हैं। उन्होंने फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने गदरः एक प्रेम कथा, क्रांति , हमराज, एलान , हे बेबी, रेस 2 सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक उनका अफेयर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ रहा था। अमीषा आखिरी बार रेस 2 में नजर आईं थी।
5. तनीषा मुखर्जी
तनीषा मुखर्जी 41साल की है और अभी भी सिंगल हैं। तनिषा ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाई। उन्होंने साल 2003 में फिल्म श्श.. से डेब्यू किया था। इसके अलावा वे नील एंड निक्की, सरकार,वन टू थ्री , सरकार राज, तुम मिलो तो सही फिल्मों में काम किया है।