जब बात ट्रेंड की आती है तब बॉलीवुड की सभी हस्तियां अपने आप को सबसे आगे रखना पसंद करती हैं। क्योंकि वह अपने फैंशन सेंस से लोगों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। हाल ही में ग्रेमी अवार्ड 2020 के लिए प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर बेहद ही स्टाइलिश लुक में नजर आई।
लेकिन जिस प्रियंका चोपड़ा की जिन भी अदाओं ने हम सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया वो अपने मिड्रिफ और बेली बटन पियर्सिंग था। जिसको अभिनेत्री फ्लॉन्ट करती हुई दिखी। बेली बटन पियर्सिंग अब एक चलन चल चुका है जिसे बॉलीवुड दीवास ने अपना फैशन बना लिया है। तो आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड कि उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने दुनिया को अपना बेली बटन पियर्सिंग दिखना किया पसंद।
1.प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड ग्रैमी अवार्ड 2020 फैशन स्टेटमेंट खूब सुर्खियों में छाया हुआ है। अवॉर्ड शो के दौरान पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आई। ग्रैमी अवार्ड में देसी गर्ल ऑफ वाइट ग्राउन पहने नजर आई। जो गाउन डीप फ्रंट ओपन गाउन है। उनका गाउन गर्दन से लेकर नाभि तक खुला हुआ है। इस गाउन में प्रियंका बेहद प्यारी दिखाई दे रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा का बेली पियर्सिंग साफ नजर आई।
2.मौनी रॉय
प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी बेली बटन पीयर्सिंग करवाया हुआ है। वैसे तो अक्सर मौनी रॉय अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर छाई रहती है और समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करती रहती है। जब मौनी रॉय ने अपना बेली बटन को फ्लॉन्ट किया तब उनकी ये वाली तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई। जिसमें मौनी रॉय नॉटेड शॉर्ट क्रॉप टाप और हल्के ग्रे शेड की डेनिम पहनकर कहर ढा रही थीं।
3.अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीर से साझा कर आग लगाई हुई। इतना ही नहीं अनन्या की इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर फैन फॉलोइंग है। वैसे अनन्या को उनके स्टाइल सेंस और फिटनेस के लिए जाना जाता है। कुछ दिनों पहले अनन्या ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक तस्वीर शेयर की थी,जिसमें वह अपना पेट फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई। इस दौरान अभिनेत्री सफेद कलर के क्रॉप टॉप पहने अपना बेली बटन छेद दिखाती हुई नजर आई। अनन्या ने क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पेंट और जैकेट के साथ अपना लुक पूरा किया हुआ था जिसमें अभिनेत्री बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं।
4.कंगना रनौत
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत भी फैशन के मामले में किसी से पीछे नहीं है। जी हां कंगना की एक बेहद कातिलाना तस्वीर जिसमें वह अपने पेट पर हाथ लगाते हुए अपने बेली बटन को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही है। वैसे कंगना शॉट्र्स पहले अपने बेली स्टड को दिखाते हुए एकदम स्टनिंग लुक दे रही हैं। कंगना को बेशक हमेशा सिम्पल लुक में देखा गया हो,लेकिन इस दौरान अभिनेत्री को स्टाइलिश बेली रिंग में देखा गया है।
5.किम शर्मा
अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों के लिए सुर्खियों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा अपने बोल्ड लुक के लिए जानी जाती है। किम शर्मा ने अपनी गर्मियों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में किम मल्टी कलर बिकनी पहने कहर ढा रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने वॉशबोर्ड एब्स के साथ अपना बेली बटन भी फ्लॉन्ट किया।