बॉलीवुड फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी को एक बार फिर मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। शिल्पा सरोगेसी के जरिए मां बनी है। शिल्पा और राजकुंद्रा ने अपनी नन्हीं परी का नाम समीशा रखा है। शिल्पा की बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ है।
लेकिन उन्होंने इस बात की खुशखबरी महाशिवरात्रि के पर्व यानी 21 फरवरी को इंस्टाग्राम पर बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है,जिसमें वो अपनी बेटी का हाथ पकड़े दिखीं। वैसे पिछले कुछ सालों में सरोगेसी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है,तभी तो बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स हैं जिन्होंने परेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का चयन किया है।
1.आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और किरण राव साल 2011 में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। आमिर और किरण के बेटे आजाद राव खान का जन्म मुंंबई के एक अस्पताल में हुआ था।
2.शाहरुख खान
सरोगेसी की मदद से बच्चे को जन्म देने की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। एक्टर के बेटे अबराम का जन्म सरोगेसी से हुआ है। अबराम का जन्म जून में हुआ था।
3.तुषार कपूर
बॉलीवुड के जानें-मानें स्टार तुषार कपूर साल 2016 में सरोगेसी के जरिए सिंगद फादर बने थे। तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है। वैसे तुषार अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
4.एकता कपूर
मशहूर टीवी अभिनेत्री एकता कपूर 43 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एकता कपूर ने अपने बेटे का नमा रवि कपूर रखा है। अभी तक भी एकता ने शादी नहीं की है और वो सिंगल पेरेंट बनकर भी बहुत खुश है।
5.करण जौहर
7 फरवरी 2017 को जुड़वा बच्चों के सरोगेसी से पिता बने करण जौहर सिंगर फादर हैं। करण की एक बेटी है जिसका नाम रूही है और एक बेटा है जिसका नाम यश है। बीते दिनों करण ने अपने बच्चों की शानदार पार्टी भी आयोजित की जिसमें कई सारे स्टार्स के बच्चे भी शामिल हुए।
6.कश्मीरा शाह
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह काफी लंबे समय के बाद सरोगेसी की मदद से माता-पिता बने है। वहीं एक इंटरव्यू में कश्मीरा ने बताया भी कि उनकी 14 बार प्रेग्नेंसी फेल हुई। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की मदद ली।
7.सनी लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी पिछले साल जुड़वा बेटों को सरोगेसी की मदद से जन्म दिया है।
8.लीजा रे
अभिनेत्री लीजा रे भी सरोगेसी की मदद से दो जुड़वा बेटियों की मां बन चुकी हैं।
9.सुहेल खान
जून साल 2011 में सुहेल और सीमा सेरोगेसी से माता-पिता बने है। सुहेल के सबसे छोटे बेटे योहान सेरोगेसी से हुए थे।
10.फराह ख़ान
मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह ख़ान ने भी IVF की मदद से तीन बच्चों कजार, दीवा और आन्या को जन्म दिया है।