बॉलीवुड फिल्मों में तीन मुख्य किरदार होते हैं जिसकी वजह से फिल्म बनती है। नायक, नायिका और विलेन इन तीनों के किरदार की फिल्म में अपनी एक खास जगह होती है। वैसे तो हम सभी को पता होता है कि फिल्म का अंत क्या होना होता है।
लेकिन फैंस फिर भी फिल्म में हीरो का दमखम पंसद आता है और उन्हें फिल्म के आखिरी में देखने को मिल जाए। बॉलीवुड में ऐसी भी फिल्में बनी हैं जिसमें विलेन के रोल में एक अभिनेता नहीं बल्कि एक अभिनेत्री हैं। और उन फिल्मों में उन खलनायिकाओं ने शानदार एक्टिंग करके फैंस का दिल जीता है।
1. काजोल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल को आपने ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में देखा है। लेकिन काजोल ने अपने फिल्मी कैरियर में एक फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म गुप्त में काजोल ने विलेन का किरदार निभाया है। फैंस को काजोल का वह किरदार बहुत पंसद आया था वह विलेन के किरदार में भी बहुत अच्छी लगी थीं।
2. प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल हॉलीवुड में नाम कमा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनास से शादी रचाई है। प्रियंका ने भी फिल्म एतराज में विलेन का किरदार निभाया था और उस फिल्म में उनकी अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी। इस किरदार के लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था।
3. कोंकणा सेन शर्मा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने भी फिल्म एक थी डायन में विलेक का किरदार निभाया था। कोंकणा का इस फिल्म में छोटा सा ही रोल था और उनके इस रोल की बहुत तारीफ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं सफल हुई थी लेकिन कोंकणा के किरदार ने वाह वाही लूटी थी।
4. ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। ऐश्वर्या ने फिल्म खाकी में विलेन का किरदार निभया था। इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज थी। एश्वर्या ने पहली बार इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई थी।
5. अमृता सिंह
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह ने फिल्म कलियुग में विलेन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म जिस्मफरोशी और चोरी-छुपे पोर्न के कारोबार पर बनी थी। इस फिल्म में अमृता का किरदार बहुत दमदार था और उनके फैंस को उनकी अदाकारी बहुत पंसद आई थी।