बॉलीवुड की तरह ही टीवी इंडस्ट्री भी बहुत पॉपुलर हो चुका है। टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां और अभिनेता किसी बॉलीवुड के सितारों से कम नहीं है। चाहे फिर वह एक्टिंग हो या फिर खूबसूरती दोनों में ही छोटे पर्दे के सितारे बड़े पर्दे के सितारों का टक्कर देते हैं।

जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बाल कलाकार होते हैं उसी तह टीवी इंडस्ट्री में भी बाल आर्टिस्ट हैं जो अदाकारी में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की उन चाइल्ड अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया ही है। वह खूबसूरती के मामले में किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है।
4. अवनीत कौर

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट अवनीत कौर को तो आप सब जानते ही हैं। अवनीत ने छोटे पर्दे पर सीरियल एक मुट्ठी आसमान और हमारी सिस्टर दीदी में काम किया हुआ है। इस सीरियल में उनकी अदाकारी उनके फैन्स को बहुत पसंद आई थी। सीरियल से पहले वह डांस इंडिया डांस में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। अवनीत की उम्र महज 17 साल ही हैं और उनकी पॉपुलैरीटी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है।
3. अर्शिफा खान

टीवी इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत अभिनेत्री अर्शिफा खान ने सीरियल जिनी और जूजू और वीर की अरदास वीरा में काम किया हुआ है। अर्शिफा ने बहुत कम समय में टीवी इंडस्ट्री में नाम बना लिया है। और उनकी अदाकारी और खूबसूरती के करोड़ों लोग फैन हैं।
2. अनुष्का सेन

इस लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री की एक और खूबसूरत अभिनेत्री का नाम आता है। हम बात कर रहे हैं अनुष्का सेन की। अनुष्का की उम्र महज 16 साल की है। अनुष्का ने टीवी पर बालवीर और इंटरनेट वाला लव जैैसे मशहूर सीरियल में काम किया हुआ है। अनुष्का की आदाकारी और खूबसूरती के करोड़ों लोग फैन हैं।
1. जन्नत जुबैर रहमानी

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री जन्नत इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। युवा अभिनेत्रियों की बात करें तो जन्नत सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। जन्नत ने सीरियल फुलवा और तू आशिकी जैसे मशहूर सीरियल में काम किया हुआ है। जन्नत के फैन्स की बात करें तो बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोग जन्नत को फॉलो करते हैं।