बॉलीवुड जगत में हर बड़े स्टार के कैरियर में एक नहीं बल्कि कई सारे ऐसे मौके आते हैं जब वह किसी वजह से कई सारी ऐसी फिल्मों को ठुकरा देता है जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस मामले में किसी से कम नहीं हैं।

जी हां आमिर खान साहब ने अपने सालों लम्बे कैरियर में कई सारी ऐसी फिल्में करने से मना कर दिया और उनी फिल्मों की वजह से कई दूसरे स्टार्स का कैरियर बन गया है। आज हम आपको आमिर खान के द्वारा छोड़ी कई 9 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

1.साजन

फिल्म ‘साजन’ के निर्माता सलमान खान और शाहरुख खान दोनों को एक साथ कास्ट करना चाहते थे। लेकिन आमिर को वहा रोल पसंद नहीं आया जो उन्हें ऑफर किया गया था। इसी वजह से आमिर ने फिल्म साजन में काम करने से इंकार कर दिया। जो बाद में संजय दत्त को ऑफर कर दी गई।
2.डर

शाहरुख खान को फिल्म ‘डर’ से बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। पहले यह किरदार आमिर खान को ऑफर हुआ था,लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वह अपने कैरियर की शुरूआत में खलनायक नहीं बनना चाहते थे।
3.हम आपके हैं कौन

90 के दशक में सलमान खान का कैरियर कुछ डामाडोल हुआ,लेकिन फिल्म ‘हम आपके है कौन’ ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर एक अलग पहचान दिलाई। यह फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी,लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। क्योंकि आमिर को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी।
4.दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ भी पहले आमिर खान के पास आई थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। बाद में ये फिल्म शाहरुख खान के हाथ में चली गई इसी फिल्म के जरिए शाहरुख खान किंग ऑफ रोमांस का खिताब जीत कर ले गए।
5.दिल तो पागल है

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में जो रोल अक्षय कुमार ने निभाया था। वो सबसे पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था। लेकिन आमिर ने इसे करने से मना कर दिया था।
6.मोहब्बतें

फिल्म ‘मोहब्बतें’ के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं बल्कि आमिर खान थे। जी हां सबसे पहले इस फिल्म का ऑफर आमिर को किया गया था जिसे उन्हें ठुकरा दिया था। फिर बाद में इस फिल्म में किंग खान को सेलेक्ट किया गया जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
7.नायक

फिल्म ‘नायक’ का ऑफर भी सबसे पहले आमिर खान को किया गया था,लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद इस फिल्म नायक में अनिल कपूर ने मुख्य किरदार अदा किया जो दर्शकों को भी बहुत पसंद आई थी।
8.स्वदेश

लगान जैसी सुपरहिट देने के बाद आशुतोष गोवारिकर ‘स्वदेश’ भी आमिर खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन एक्टर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस फिल्म को बाद में शाहरुख खान ने किया,जिसे काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिला।
9.बजरंगी भाईजान

यह काफी कम लोगों को मालूम होगा कि ‘बजरंगी भाईजान’ भी सबसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी। लेकिन वो मेकर्स की स्किप्ट में अपने हिसाब से बदलाव कराना चाहते थे,जिसके लिए मैकर्स ने मना कर दिया था। इसके बाद ये फिल्म सलमान खान को करनी पड़ी।


Download Android App
Download iOS App



