वैसे तो कुछ स्टारकिड चर्चा
में आने के बहाने ढ़ूढ़ते रहते है लेकिन कुछ स्टारकिड ऐसे भी है जो हमेशा ही
लाइमलाइट से दूर भागते है उनमें सबसे एक नाम दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे
हर्षवर्धन कपूर का भी आता हैं। वैसे तो एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई फिल्म इडस्ट्री
की चकाचौंध से दूर ही नजर आते हैं लेकिन इस बार वो एक मिस्ट्रीगर्ल की वजह से
सुर्खियों में आ गए है।
मुंबई की सड़कों में
सेलेब्स का घूमना कोई नया नहीं है। आए दिन किसी ना किसी स्टार को मायानगरी में
घूमता देखा जाता है। इस बार हर्षवर्धन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ
लिए घूमने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आते ही हर कोई हर्ष के साथ
नजर आने वाली मिस्ट्रीगर्ल के बारें में बात कर रहा है । जहां सभी की नजरें इस
मिस्ट्री गर्ल पर टिक गई है वहीं नेटिजेंस का ध्यान लड़की के हाथ में दिख रही
सिगरेट ने अपनी ऊपर खींच लिया है।
वीडियो में साफ देखा जा
सकता है कि लड़की ने एक साथ से हर्षवर्धन का हाथ थाम रखा है, और उनके दूसरे
हाथ में सिगरेट है, जिसे वो स्मोक करती हुई चली जा रही हैं। वीडियो
में सुना जा सकता है कि पैप्स उन्हें पुकारते हैं मगर वो बिना रुके कैमरे की ओर
वेव कर आगे बढ़ जाते हैं। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों की जमकर क्लास
लगा दी है।
इस वीडियो को लेकर अनिल
के लाडले अब जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘इसे किस बात का
एटिट्यूड है…बाप से बड़ा दिखता है‘। दूसरे ने लिखा, ‘इसको लगता है कि
ये अपने पिता से बड़ा स्टार है…कितना एटिट्यूड है‘ । वहीं लड़की का
सिगरेट पीना भी कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा है, एक यूजर ने कमेंट
करते हुए लिखा- थोड़ी शर्म कर लड़की हाथ में सिगरेट लेके घूम रही है। तो वही लोगों ने इस मिस्ट्री गर्ल को अनिल कपूर
की बहू बताते हुए लिखा- ‘अनिल कपूर की होने वाली बहू तो मस्त है‘।
इस दौरान हर्षवर्धन
कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं, उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स पहन
रखा है। वहीं, उनके साथ नजर रही लड़की क्रॉप टॉप और व्हाइट
शॉर्ट्स में ग्लैमरस लग रही है साथ ही दोनों ने आंखों को धूप से बचाने के लिए
शेड्स कैरी कर रखा है।