फेमस टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ- साथ और भी कई कारणों के चलते सुर्खियों में रहती है। वैसे तो निया को उनके फैशनेबल अंदाज के लिए जाना जाता है जिसकी वजह से निया के ऊपर उनके सभी फैंस फ़िदा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि निया शर्मा पर कई मेल फैंस मरते हैं लेकिन अब उनके एक को-स्टार्स का दिल भी उनपर आ गया है। इतना ही नहीं, इस को-स्टार ने निया शर्मा को अपने शो के सेट पर पूरे क्रू के सामने प्रपोज भी कर दिया है।
हम बात कर रहे हैं निया शर्मा के नए गाने में उनके साथ काम कर रहे एक्टर कमल कुमार के बारे मे। कमल कुमार ने गाने के सेट्स पर निया शर्मा को प्रपोज कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि निया ने इस बात को अच्छे से हैंडल किया। मीडिया से बातचीत में कमल कुमार ने इस बारे में बताया।
कमल कुमार ने कहा, ‘हम अपने शॉट का इंतजार कर रहे थे। सब अपने काम में लगे हुए थे। इसी बीच मैंने अचानक घुटने के बल बैठकर निया को प्रपोज कर दिया। सभी को बड़ा झटका लगा था। फिर मैं और निया हंसने लगे। यह गंभीरता के साथ नहीं किया गया था। निया बेहद खूबसूरत हैं, आखिर कौन उन्हें प्रपोज नहीं करना चाहेगा।’
कमल ने आगे कहा, ‘यह मैंने बस BTS मस्ती और क्रू का एंटरटेनमेंट करने के लिए किया था। निया ने भी इस बात को अच्छे से लिया और मेरी एक्टिंग में मेरा साथ दिया।’ बता दें कि निया शर्मा 50 Sexiest Asian Women की लिस्ट में दो बार जगह बना चुकी है। निया शर्मा इस साल वीडियोज के अलावा जमाई राजा 2.0 में भी नजर आई हैं।