बिग बॉस में इस बार होंगे दो होस्ट, सलमान खान के साथ ये अभिनेत्री लेंगी कंटेस्टेंट्स की क्लास

Summary :

सलमान खान ‘बिग बॉस 13’ में फीमेल को-होस्ट की बात कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि कैटरीना कैफ से अच्छा और कौन होगा, तो यदि कैटरीना,सलमान के साथ आती हैं तो देखना काफी दिलचस्प होगा।

टीवी जगत के मशहूर शो बिग बॉस का सीजन 13 जल्द शुरू होने जा रहा है। इस टीवी शो की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शो को होस्ट कर रहे सलमान खान इस बार कई बदलाव करने जा रहे है। 
माना जा रहा है की बीते सीजन बिग बॉस टीआरपी रेटिंग में काफी पिछड़ गया था और इसी वजह से शो के मेकर्स कुछ ऐसा प्लान कर रहे है जिससे दर्शकों को एक बार फिर से शो की तरफ आकर्षित किया जा सके। 
पहले चर्चा थी कि सलमान के इस टीवी शो में इस बार कॉमनर्स का कॉन्सेप्ट खत्म किया जाएगा। साथ ही इस बात बिग बॉस के घर की लोकेशन भी लोखंडवाला से बदलकर गोरेगांव कर दी गयी है। 
इस टीवी शो से जुड़ एक नई खबर सामने आई है जो दर्शकों को हैरान कर देगी। जी हाँ चर्चा है कि इस बार सलमान इस टीवी शो को अकेले होस्ट नहीं करेंगें। बताया जा रहा है कि इस बार सलमान खान इस टीवी शो में बड़ बदलाव करने की तैयारी में है। 
कहा जा रहा है कि सलमान को महसूस हुआ कि इस टीवी शो में नयापन लाने के लिए बदलाव की जरुरत है और मेकर्स को एक साथ में फीमेल को-होस्ट रखनी चाहिए। अब तक कुछ तय नहीं है लेकिन इस बारे में चर्चाएं हो रहीं है।
 सलमान खान ‘बिग बॉस 13’ में फीमेल को-होस्ट की बात कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि कैटरीना कैफ से अच्छा और कौन होगा, तो यदि कैटरीना,सलमान के साथ आती हैं तो देखना काफी दिलचस्प होगा। 
सलमान और कैटरीना की जोड़ी वाली फिल्म ‘भारत’ 05 जून को प्रदर्शित होगी। अली अब्बास जफ़र द्वारा निर्देशित इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का खासकर सलमान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

Ujjwal Jain