दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां पर औरतों को देवी की तरह पूजा जाता है। भारत देश में औरतों को सम्मान की तरह देखा जाता है। लेकिन भारत के कुछ ऐसे लोग हैं समाज में जो कि असामाजिक तत्व विद्यमान हैं जो पूरी मानव जाति को शर्मशार करने पर लगे हुए हैं।
यही जो असामाजिक तत्व हैं जो महिलाओं को सड़क पर सुरक्षा से चलने भी नहीं देते हैं। महिलाएं अपने आपको सड़कों पर सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। आम महिलाओं की क्या बात करें यहां पर तो बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भी इन चीजों से बच नहीं पार्ई हैं। वह भी इनका शिकर हो चुकीं हैं।
आज हम आपको ऐसे ही कुछ वाकये बताएंगे जहां पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस में छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। चलिए जानते हैं कि किन एक्ट्रेस के साथ क्या वाकेया हुए हैं।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ जब साल 2005 में दुर्गा पूजा के लिए कोलकता गईं थीं तो वहां पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। उस वक्त भीड़ इतनी थी कि कैटरीना कैफ की जो सिक्योरिटी थी वो भी उन्हें प्रोटेक्ट नहीं कर पाई थी। नतीजा यह हुआ कि उस मौके पर कुछ मनचलों ने सार्वजनिक रूपर से उनके शरीर के कुछ जगह पर हाथ फिरा दिया था।
असिन
बॉलीवुड और साउथ कि मशहूर एक्ट्रेस असिन ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन आपको बता दें कि असिन भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। असिन एक इवेंट पर गईं थीं और वहां पर एक आदमी ने उन्हें कैमरे के सामने ही गलत तरीके से छू लिया था।
सोनम कपूर
बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनम कपूर को उनके एक फैन से पकड़ लिया था जब वह अपनी फिल्म रांझना का प्रोमोट करने एक लोकल थिएटर पर गयी थी। सोनम के साथ उस समय उनके को-स्टार धानुष भी थे जिन्होंने उन्हें उस समय बचाया था।
सोनाक्षी सिन्हा
साल 2010 में एक इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा गई थी उस समय भीड़ में कुछ लोगों ने सोनाक्षी को जबरदस्ती छूने की कोशिश की थी। सोनाक्षी के बाउंसर्स उन्हें बाद में वहां से ले गए थे लेकिन उस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लग गई थीं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ