बॉलीवुड के एनर्जेटिक
एक्टर रणवीर सिंह ने अपने अब तक के ब़ॉलीवुड करियर में कई ऐसे कमाल के रोल निभाए
है जिन्हें इतनी आसानी से भुलाया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही रणवीर के ड्रेसिंग
सेंस के चर्चे भी कम नहीं है। रणवीर ने हर तरीके से लोगों के दिलों में अपनी एक
खास पहचान बनाई है कि आज देश से लेकर विदेशों तक में उनके कई चाहने वाले है,
लेकिन आप जानकर हैरान होंगे कि हाल ही में एक जाने माने सेलेब्ट्री से जब रणवीर
मिले तो, पहली नजर में उन्होंने रणवीर को पहचानने से ही इनकार कर दिया।
रणवीर सिंह की फैन
फॉलोइंग पूरी दुनियाभर में हैं। इसके बावजूद उनके साथ ये घटना हुई जिसे जानकर अब
लोग काफी हैरान हैं। दरअसल, रणवीर सिंह अबू
धाबी में एफ1 रेस देखने पहुंचे हुए थे। इस दौरान हमेशा की तरह रणवीर ने अपने
अतरंगी कपड़ो से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान रणवीर फॉर्मुला रेसिंग के
ड्राइवर रह चुके और शो के होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल से मिले, लेकिन मार्टिन रणवीर
सिंह को पहचान ही नहीं पाए, जिसके बाद रणवीर ने दिलचस्प जवाब देकर अपनी पहचान
बताई।
@RanveerOfficial you have killed it on the grid walk at the Abu Dhabi F1 #f1 #RanveerSingh #DeepikaPadukone #SkyF1 #martinbrundel #Bollywood #AbuDhabiGP pic.twitter.com/erOjPaptoU
— jeetu patel (@JE3TUPATEL) November 20, 2022
रणवीर सिंह का ये
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रणवीर के सामने आते ही मार्टिन ने रणवीर से पूछा,
‘आप कैसे हैं?’ इस पर रणवीर ने जवाब दिया कि वो टॉप ऑफ द वर्ल्ड है।
इसके बाद मार्टिन ने कहा, ‘मैं भूल गया वो
कौन हैं? क्या आप मुझे बता सकते
हैं?’ ये बात सुनकर रणवीर ने अपनी पहचान कराते हुए कहा,
‘मैं बॉलीवुड एक्टर हूं सर, मैं मुंबई, इंडिया से हूं। मैं एक एंटरटेनर हूं।‘
अब मार्टिन ब्रुन्डल ऱणवीर सिंह को पहचान नहीं पाए, इस बात से
एक्टर के फैंस भले ही हैरान हो, लेकिन ऱणवीर ने इस बात का बुरा न मानते हुए बड़े
ही खुले दिल से उन्हें अपनी पहचान बताई। ऱणवीर के इस अंदाज के लिए उनकी जमकर तारीफ
की जा रही है। साथ ही मार्टिन ब्रुन्डल को अपनी पहचान बताने के बाद उन्होंने रणवीर
के कपड़ों की तारीफ की। रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर
रहा है।
रणवीर सिंह के
वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणवीर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी‘ में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले है। इसके साथ ही वो फिल्म ‘सर्कस‘ में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे, जो इसी साल 23
दिसंबर को रिलीज होने वाली है।