रोडीज़ रेवोलुशन के ताजा एपिसोड में कंटेस्टेंट केविन अलमासिफ़र ने अपने MMA और एथलेटिक स्टाइल से जजों को शानदार तरीके से प्रभावित किया लेकिंन इसके साथ साथ केविन ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे सभी हैरान रह गए है और जज भी झटका खा गए।
केविन एक MMA फाइटर है जो ईरान में पैदा हुए थे और 7 साल की उम्र में उनका परिवार महाराष्ट्र के पुणे में शिफ्ट हो गया था। रोडीज़ में केविन ने बताया कि बच्चों उनके विदेशी लुक के कारण उन्हें स्कूल में काफी परेशान भी किया जाता था।
जब शो के जजों ने केविन से उनके रिलेशनशिप के बारे के पूछा तो उन्होंने बताया कि वो एक मजबूत रिलेशनशिप में है। नेहा धूपिया ने उनसे पूछा कि क्या उनकी प्रेमिका रोडीज की फैन है तब केविन ने बताया कि उनकी प्रेमिका स्प्लिट्सविला की प्रतिभागी थी।
शो के जज निखिल चिनापा केविन से अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बताने के लिए कहते है तो केविन स्प्लिट्सविला 11 की प्रतियोगी अनुष्का मित्रा का नाम लेते है। इस खुलासे पर रणविजय सिंह भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि अगर अनुष्का मित्रा रिलेशनशिप में है तो वो वह स्प्लिट्सविला में क्या कर रही थी।
केविन जवाब में बताते है कि वह अनुष्का के साथ 10 साल से रिलेशनशिप में थे और जब वे यूएस गए हुए थे, तब वे ब्रेक पर थे। उन्हें रियलिटी शो में अनुष्का की भागीदारी के बारे में पता था पर वो अनुष्का को किसी और लड़के के साथ देखना पसंद नहीं कर करते थे।
शो के बाद, केविन एक बार अनुष्का की लाइफ में वापस आये और दोनों एक बबार फिर रिलेशनशिप में आ गए है। वहीं अनुष्का ने स्प्लिट्सविला में साथी कंटेस्टेंट कबीर के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही थी।