बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 के अप्रैल महीने में ऐश्वर्या राय से हुई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या की साल 2011 में पहली संताना हुई थी। जिसका नाम उन्होंने अराध्या बच्चन रखा है। अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी और बिग बी की लाडली पोती आराध्या का इस साल 16 नवंबर को जन्मदिन था और वह 6 साल की हो गई हैं।
आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 में मुंबई में हुआ था। आराध्या इस खास दिन पैदा हुई थी जिसकी वजह से उसका मूल अंक 7 बताया गया है। आराध्या के जन्मदिन पर उसे लेकर एक खास भविष्यवाणी की गई है। आज हम आपको आराध्या के बारे में की गई भविष्यवाणी के बारे में बताएंगे।
ज्योतिषों के मुताबिक जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को होता है तो उन लोगों को शास्त्रों में मूलांक 7 दिया गया है। ऐसे दिखते हुए आराध्या का भी अंक 7 है। ऐसे में प्रतिनिधित्व केतु को देखते हुए ज्योतिषों ने उनके बारे में कई खुलासे भी किए हैं।
ज्योतिषों ने आराध्या के जन्मदिवस पर यह बड़ी भविष्यवाणी कि है
पश्चिम ज्योतिष की माने तो नेप्च्यून को कारक अंक माना जाता है। नेप्च्यून के स्वभाव को हमेशा से ही वरुण की तरह माना जाता रहा है। इसका अर्थ है कि आराध्या का 7 मूलांक है तो उसे देखते हुए जल की तरह वह शांत और सरल है।
इस मूलांक के हिसाब से यह बताया जा रहा है कि वह हर स्थिति के साथ आसानी से समझौता करने में काफी सक्षम होगी। ऐसा भी कहा जाता है कि जिन लोगों का मूलांक 7 होता है उनकी राशि में केतु ग्रह वास करता है जिसकी वजह से उन्हें अपने हर काम को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है।
यह लोग भविष्य में चलकर एक सफल राजनीतिज्ञ और बेहद कुटनीतिक बनते हैं। यह लोग अपने आस-पास के माहौल में ढाल लेते हैं। यह लोग एक सफल व्यवसायी भी बनते हैं।
शास्त्रों के अनुसार इन लोगों के पास हद से ज्यादा संपत्ति होती है। आराध्या बच्चन की यह भविष्यवाणी उनके छठे जन्मदिवस पर की गई है जिसको सुनने के बाद पूरा बच्चन परिवार हैरान और दंग है।