प्रिया प्रकाश के इस नए फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Summary :

NULL

अपनी आंखों के इशारों से पूरी दुनिया को दीवाना करने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। प्रिया इस बार अपने वीडियो के कारण नहीं बल्कि अपने फोटोशूट की वजह से सुर्र्खियों में आ गई हैं। हाल ही में प्रिया प्रकाश ने एक फोटोशूट कराया है जिसे लेकर वह एक बार फिर से अपने फैंस के बीच में सुर्खियां बटोर रही हैं।

आपको बता दें कि प्रिया की इन फोटोशूट की तस्वीरों को woodpecker photography के एकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। प्रिया ने इन तस्वीरों में पिंक कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

priya prakash

प्रिया ने अपने फोटोशूट की एक तस्वीर अपने एकाउंट पर भी पोस्ट की है। प्रिया की इस तस्वीर को देखकर फैंस ने प्रिया की तुलना राजकुमारी से कर दी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रिया ने यह फोटोशूट एक फैशन ब्रैंड के लिए कराया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटोशूट में भी प्रिया के एक्सप्रेशंस से नजरे हटा पाना सभी के लिए काफी मुश्किल है।

स्कूल गर्ल के बाद प्रिया का ये अंदाज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ‘उरु अदार लव’ प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म है लेकिन वे इसके रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में आ गई हैं।

‘उरु अदार लव’ 3 मार्च को रिलीज होगी। प्यार में इशारों की भाषा को दिखाता ये गाना फेसबुक से लेकर यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय बना हुआ है।

फिल्म स्कूल स्टूडेंट की लाइफ पर आधारित है जिसमें टीनएज में पनपे प्रेम की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के गाने के वीडियो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर बेहिसाब वायरल हुआ था जिसमें प्रिया आंखो से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही थी।

इस क्लिप को लेकर सभी अपने स्कूल के दिनों को याद करने के लिए मजबूर हो गए थे। प्रिया को इसी क्लिप ने दुनिया भर में मशहूर कर दिया था।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Desk Team